फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Training begins for state level athletics competition

Pithoragarh News: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शुरू

Mon, 27 Nov 2023 09:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 27 Nov 2023 09:16 PM IST
विज्ञापन
Training begins for state level athletics competition
पिथौरागढ़। ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जनजाति बालक वर्ग का एथलेटिक्स प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अगले माह होने वाली राज्य स्तरीय अनुसूचित जनजाति एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


जोहार खेल मैदान मुनस्यारी और जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम धारचूला में खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। प्रशिक्षण शिविर में तल्ला, मल्ला घोरपट्टा, बूंगा, नानासेम, सरमोली गांव और स्थानीय मुनस्यारी के 17 बालक, विकासखंड धारचूला के दर, गर्ब्यांग, कुटी, बौन, किमखोला गांव और स्थानीय धारचूला के 17 बालक एथलेटिक्स खेल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। प्रशिक्षण कैलाश सिंह लस्पाल और धरम सिंह बिष्ट दे रहे हैं।
विज्ञापन

विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को समापन अवसर पर ट्रैकशूट, प्रमाणपत्र प्रदान दिए जाएंगे। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग करने वाले को खिलाड़ियों में से जनपद पिथौरागढ़ की अनुसूचित जनजाति की एथलेटिक्स टीम का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष जोहार क्लब मुनस्यारी केदार सिंह मर्तोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक बबीता बसेड़ा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धारचूला कुलदीप कुमार, मंगल सिंह बुदियाल, प्रेम सिंह गुंज्याल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed