{"_id":"5985fbf94f1c1b5f418b463e","slug":"traffic-reinstate-after-three-days-on-tawaghat-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवाघाट हाइवे पर तीन दिन बाद यातायात बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवाघाट हाइवे पर तीन दिन बाद यातायात बहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/अस्कोट
Updated Sat, 05 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे में बलधार के पास पटा मलबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़-तवाघाट सड़क पर तीन दिन बाद यातायात बहाल हो गया है। इस सड़क पर जौलजीबी के पास पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबे को देखते हुए तीन अगस्त को यातायात संचालन बंद कर दिया गया था। तीन अगस्त को ही पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई थी। वहीं, जौलजीबी-मदकोट सड़क पर भी शनिवार को यातायात बहाल हो गया है। गुड़ौली और बंदरलीमा में भी सीमा सड़क संगठन ने सड़क से मलबा हटा दिया है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़-तवाघाट हाइवे जौलजीबी से तीन किमी आगे बलधार में मलबा आने से बंद हो गया था। पहाड़ी से लगातार बोल्डर, मलबा गिरने के कारण जिला प्रशासन ने सड़क पर यातायात बंद कर दिया था। इस स्थान पर एनडीआरएफ और पुलिस के जवान लोगों को रास्ता पार करा रहे थे। शनिवार सुुबह 11.30 बजे सड़क पर यातायात बहाल हुआ। सीमा सड़क संगठन के द्वितीय कमान अधिकारी आरबी अग्रवाल ने बताया कि बलधार में पहाड़ी पर अटके बोल्डरों को भी हटवा दिया है।
विज्ञापन
उधर, सीमा सड़क संगठन के साइड इंचार्ज विशन सिंह पिंगल के नेतृत्व में सीमा सड़क संगठन के जवानों और मजदूरों को तवाघाट हाइवे के गुड़ौली और बंदरलीमा में शनिवार सुबह 8.30 बजे सड़क खोलने में कामयाबी मिली। यह सड़क रात से बंद थी। घिघरानी में शुक्रवार से बंद जौलजीबी-मदकोट सड़क पर शनिवार सुबह 10 बजे यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन