फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Took people's opinion to prepare municipal master plan

Pithoragarh News: नगर निकाय महायोजना तैयार करने के लिए लोगों की राय ली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Took people's opinion to prepare municipal master plan
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। भोपाल की नगर निकाय महायोजना कार्यदायी संस्था की ओर से शेयर होल्डर कम्युनिकेशंस, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम जनता के साथ ब्लॉक प्रमुख विनीता बाफिला की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें नगर निकाय महायोजना तैयार करने के लिए लोगों की राय ली गई। बैठक में लोगों ने सबसे पहले भूमि पर मालिकाना हक देने की मांग उठाई। इसके अलावा नगर में सड़क, घर-घर पैदल मार्ग बनाने, सीवर लाइन, प्रतिदिन पानी की आपूर्ति, पार्किंग स्थल, गोशाला का निर्माण, कटखने बंदरों के लिए बंदरबाड़ा भूमि की उर्वरा शक्ति की जानकारी के लिए मिट्टी की जांच कराए जाने की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा बैंकों से ऋण देने और बेड़ीनाग नगर को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने, वार्ड ढिनौली, सांगड़, बना, भट्टी गांव और खितौली में सड़क मार्ग बनाकर होम स्टे के लिए ऋण देने की मांग की। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी विनोद प्रसाद, नगर पालिका के ईओ भगवती प्रसाद पांडेय, भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र सिंह धानिक, त्रिभुवन भंडारी, धीरज बिष्ट, जीवन धानिक, जीवन पाठक,डाॅ. मंजू अस्वाल, महेश रौतेला, चंदा महरा, भगवती प्रसाद, मंजुल महेश्वर, राजेश रावत, जीवन पंत, संतोष पंत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed