{"_id":"5b89753242c792766f1bc298","slug":"toilets-made-on-bhatkot-shelf-closed-for-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटकोट तिराहे पर बना शौचालय एक माह से बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाटकोट तिराहे पर बना शौचालय एक माह से बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 31 Aug 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ स्थित भाटकोट तिराहे पर बंद पड़ा शौचालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के भाटकोट तिराहे पर बना शौचालय एक माह से बंद पड़ा है। इससे व्यापारियों और यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोगों ने नगरपालिका के ईओ से शौचालय शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
वड्डा तिराहे के पास पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया शौैचालय पीपीडी मोड में चलता है। ठेकेदार के माध्यम से इसे संचालित किया जाता है। इसके सभी खर्चों का वहन पर्यटन विभाग करता है, जबकि इसकी देखरेख पालिका द्वारा की जाती है। ठेकेदार ने पानी न होने का हवाला देकर एक माह पूर्व इसे बंद कर दिया।
विज्ञापन
इससे स्थानीय व्यापारी और दूरदराज से आने वाले यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को लोगों ने इसकी शिकायत पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार से की। इस पर ईओ ने सफाई निरीक्षक को एक टैंकर पानी की व्यवस्था कर शौचालय शीघ्र खोलने के निर्देश दिए। ईओ ने भविष्य में बिना किसी सूचना के शौचालय बंद पाए जाने पर ठेकेदार का 10 हजार रुपये का चालान करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन