{"_id":"6564d1e6a269a0aa2f0ca6d3","slug":"today-the-audience-danced-on-the-song-pani-jhun-jhun-bhol-pani-jhun-jhun-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-7350-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आज पनी झूं झूं भोल पनी झूं झूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आज पनी झूं झूं भोल पनी झूं झूं...
Mon, 27 Nov 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 27 Nov 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
अस्कोट महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार। संवाद
अस्कोट (पिथौरागढ़)। श्री मल्लिकार्जुन महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ डीडीहाट पालिकाध्यक्ष कमला चुफाल ने किया। लोहाघाट के भैरव राय एंड पार्टी सांस्कृतिक दल ने आज पनी झूं झूं भोल पनी झूं झूं पोरखी तै नैसी झूंला गीत की शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में रमेश जगरिया और बाल गायक मलय आर्या ने भी प्रस्तुति दी। इससे पहले खेलकूद प्रतियोगिता में शटल रेस में शुभम, सीक रेस में अमन कुमार, लैमन रेस में किंजल, बाल थ्रो में अजय बसेड़ा, कुर्सी रेस में अब्दुल सानू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण में नमन धामी ने बाजी मारी। एमएम भट्ट मेमोरियल जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता में दिनेश वर्मा की जोड़ी ने अनुराग और हिंमाशु को 21-13 21-15 से हराया। आरएस पाल मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता में ग्रिफ ने अस्कोट को 21-12, 21-8 से पराजित किया। इस मौके पर अध्यक्ष महेश पाल, वीरजंग पाल, गणेश भट्ट, मनोज लुंठी, रवींद्र पाल, गौरव लुंठी, तनुज पाल आदि मौजूद रहे। संवाद