फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Today's Holi nahi gach, phagun ounlo kai gach ..

आज की होली न्है गैछ, फागुन ऊंलो कै गैछ..

Tue, 14 Mar 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 14 Mar 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Today's Holi nahi gach, phagun ounlo kai gach ..
पिथौरागढ़ में बिना रंग की होली खेलते काली कुमाऊं के होल्यार - फोटो : अमर उजाला

आज की होली न्है गैछ, फागुन ऊंलो कै गैछ, हो होलक रे, आज के वसंत हो कैका घर, आज को वसंत हो राजा रामजी का घर, देखनेर, सुणनेर, गानैर सब जी रया हो लाख सौ बरीश, हो होलक रे, के आशीष वचनों के साथ जिले में होली का त्योहार उल्लास के साथ संपन्न हो गया। मंगलवार को सुबह होली का टीका हुआ। रंगभरनी एकादशी के दिन बांधी गई चीर और निशाण को मंगलवार को उतार दिया गया। अब अगले साल होली के मौके पर फिर से इन चीर, निशाण को बांधा जाएगा।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय में कड़ाके की ठंड के बीच होली का उत्साह बना रहा। लोग सुबह से ही नाचते, गाते सड़कों पर निकल गए। ग्रामीण कस्बों में भी होली को लेकर भारी उमंग थी। जिला मुख्यालय के हर चौराहे पर पुलिस का बंदोबस्त किया गया था। पुलिस ने बताया कि होली के दौरान कहीं पर भी कोई हंगामा नहीं हुआ। लोगों ने शांतिपूर्वक होली मनाई। ठंड के कारण लोग 12 बजते ही घरों को चले गए। शाम को गांधी चौक पर काली कुमाऊं के लोगों ने बिना रंग की होली खेली। काली कुमाऊं के लोग हर साल होली संपन्न होने के बाद बिना रंग की होली खेलते हैं और भगवान की स्तुति करते हैं। ग्रामीण अंचलों में मंगलवार को होली संपन्न होने के बाद भंडारे का आयोजन भी हुआ। चीर और निशाण खोलते समय गांव के सभी लोग एकत्र हुए और एक दूसरे को शुभकामना देकर होली को विदाई दी। 
विज्ञापन


प्रकाश पंत के आवास पर होली का भव्य आयोजन
पिथौरागढ़ सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा नेता प्रकाश पंत के आवास पर 11 मार्च को रिजल्ट आने के बाद से ही होली का भव्य आयोजन हुआ। छरड़ी के दिन उनके आवास पर भारी संख्या में लोग जुटे और होली गायन किया। पंत चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद देहरादून रवाना हो गए थे। वहां से वह दिल्ली पहुंच गए हैं। उनके खड़कोट स्थित आवास पर पिता मोहन चंद्र पंत, भाई भूपेश पंत ने लोगों का स्वागत किया और लोगों के साथ होली खेली। पंत 2012 में पिथौरागढ़ सीट से चुनाव हार गए थे। इस बार उनको जीत हासिल हो गई। उनके परिवार के लिए इस बार की होली खास रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed