फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Threw stones at the house of the legislature Chufal

विधायक चुफाल के आवास पर पथराव

Mon, 07 Nov 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 07 Nov 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Threw stones at the house of the legislature Chufal
विधायक चुफाल के आवास पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल के जाखनी स्थित आवास पर रविवार की रात करीब दस बजे अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने पहले घर के गेट पर भी पथराव किया। घटना की सूचना विधायक ने रात में ही पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए।  कोतवाल नंदाबल्लभ भट्ट ने बताया कि विधायक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक महेश चंद को जांच सौंपी गई है। 

विधायक ने बताया कि वह रविवार की रात करीब 9.45 बजे गैना से लौटकर जैसे ही अपने आवास पर पहुंचे तो उन्हें घर के पास से दो युवक जाते हुए दिखाई दिए। अंधेरा होने के कारण वह इन युवकों को पहचान नहीं पाए। इसके कुछ मिनट बाद मकान की छत पर पथराव शुरू हो गया। ये लोग मकान के ठीक ऊपर जाकर पथराव कर रहे थे।

विज्ञापन


विधायक का आरोप है कि पथराव उनके राजनैतिक प्रतिद्वंद्वियों ने किया है। यदि एक हफ्ते के भीतर पथराव करने वालों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह न्याय के लिए भगवती के मंदिर में जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed