फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three times, on the perennial road

बारहमासी सड़क पर तीन बार गिरा मलबा, जाम लगा 

Thu, 07 Dec 2017 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Thu, 07 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three times, on the perennial road
बारहमासा सड़क पर घाट के पास ऐसी हो गई हालत। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
घाट से गुरना के बीच बन रही बारहमासी सड़क के निर्माण के दौरान निकले मलबे से बृहस्पतिवार को तीन बार वाहनों की आवाजाही ठप रही। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक, दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक और शाम चार बजे से पांच बजे तक अलग-अलग स्थानों पर मलबा गिरने से वाहन फंसे रहे। दिन में इस सड़क पर कब मलबा गिर जाएगा, कहा नहीं जा सकता। इस तरह की दिक्कत से लोग परेशान हैं। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान निकला मलबा सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा दिया जा रहा है।

बृहस्पतिवार सुबह कई वाहन और सैकड़ों यात्री घाट, मीना बाजार, कंतगांव के पास फंसे रह गए। पिथौरागढ़ से हल्द्वानी, टनकपुर, लोहाघाट, चंपावत, गंगोलीहाट, अल्मोड़ा आदि स्थानों को जाने वाले यात्रियों को रोजाना कम से कम एक घंटे तक सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। इस रोड पर कई जगह नए भूस्खलन वाले क्षेत्र भी बन गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मलबा निस्तारण के लिए मानकों का ध्यान दिया जाता और मलबा डंपिंग जोन में ही डाला जाता तो यह समस्या कम हो जाती। लोगों को सबसे बड़ी परेशानी यह है कि रोड को बंद करने का कोई समय तय नहीं किया गया है। इस कारण ज्यादा गंभीर समस्या हो रही है। 
विज्ञापन



सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया 
पिथौरागढ़। पंचेश्वर घाटी संघर्ष समिति ने बृहस्पतिवार को एडीएम को ज्ञापन देकर कहा है कि बारहमासी सड़क के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। कहा गया है कि सड़क के चौड़ीकरण का काम एक साथ चार-पांच जगह किया जा रहा है। इतनी जगह सड़क बंद होने का हर समय खतरा रहता है। मलबा गधेरों और नालों में डालने से बारिश के समय उनके बंद होने का खतरा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सड़क चौड़ीकरण के दौरान निकले पत्थरों को ठेकेदार सड़क के किनारे जमा करते जा रहे हैं। इससे बड़े वाहनों के संचालन में दिक्कत पेश आ रही है। मांग की गई कि जिले के उच्चाधिकारी एक बार इस सड़क का निरीक्षण करेंगे तो सारी स्थिति उनकी समझ में आ जाएगी और काम के दौरान बरती जा रही मनमानी का पता चल जाएगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि प्रशासन ने सड़क का निर्माण कार्य रात में करने के आदेश दिए थे लेकिन इस आदेश का पालन नहीं हो रहा है। एडीएम मोहम्मद नासिर ने कहा है कि इस मामले में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। ज्ञापन देने वालों में पंचेश्वर घाटी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनोज सामंत, उपाध्यक्ष मान सिंह सामंत, प्रमोद कुमार, हयात सिंह, महेश राम, हरीश सिंह आदि थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed