{"_id":"6aa8324c238b0ee0b701f64a","slug":"three-students-climbed-onto-the-roof-of-baluwakot-college-over-their-demands-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-146733-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बलुवाकोट महाविद्यालय में मांगों को लेकर छत पर चढ़े तीन विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बलुवाकोट महाविद्यालय में मांगों को लेकर छत पर चढ़े तीन विद्यार्थी
Mon, 14 Sep 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौड़ागढ़)। बलुवाकोट महाविद्यालय में छह सूत्री मांगों पर अनशन पर बैठे तीन छात्र आत्मदाह की चेतावनी देते हुए भवन की छत पर चढ़ गए। इससे महाविद्यालय में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद छात्र नीचे उतरे और अनशन भी समाप्त किया।
छह सूत्री मांगों पर छात्र पिछले तीन दिन से महाविद्यालय में क्रमिक अनशन पर बैठे थे। सोमवार को चौथे दिन सुबह 8:30 बजे यकायक आत्मदाह की चेतावनी देते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक ध्रुव बिष्ट, मुकेश दानू और छात्रा दिया बिष्ट महाविद्यालय भवन की छत पर चढ़ गए। महाविद्यालय में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। घंटों छात्रों को समझाने का प्रयास हुआ लेकिन वे नहीं माने। इसी बीच भाजपा नेता प्रदीप रावत, धन सिंह धामी, रुकुम सिंह बिष्ट कॉलेज पहुंचे। उन्होंने छात्रों को समझाया और सीढ़ी के सहारे किसी तरह छत से नीचे उतारा। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों और शिक्षा मंत्री से वार्ता की। शिक्षा मंत्री से आश्वासन मिलने पर छात्रों ने अनशन समाप्त किया।
इन मांगों को पूरा करने का मिला आश्वासन
वार्ता में महाविद्यालय को शीघ्र पीजी का दर्जा दिए जाने, प्राध्यापकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति, खेल मैदान का निर्माण, छात्रसंघ कार्यालय का पुनर्निर्माण, पुस्तकालय में पुस्तकों सहित अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके बाद जूस पिलाकर छात्रों का अनशन समाप्त करवाया गया। इस मौके पर निहारिका, तनिष्का, धर्मेंद्र, हेमराज पंथ, लोकेश भट्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद ऐरी, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सागर बिष्ट, हरीश बिष्ट, दुर्गा बिष्ट, सुरेंद्र खड़ायत, शशांक ऐरी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।