{"_id":"657353f1f746640b2e094188","slug":"three-members-of-chakku-gang-arrested-in-munsiyari-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-7764-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुनस्यारी में चक्कू गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुनस्यारी में चक्कू गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
Fri, 08 Dec 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुनस्यारी पुलिस ने चक्कू गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चक्कू गैंक के खौफ से लोग परेशान थे। इस गैंग का एक सदस्य पहले ही दबोचा जा चुका है। कोर्ट में पेशी के बाद तीनों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि छह दिसंबर को खड़क सिंह निवासी भटकूड़ा ने मुनस्यारी थाने में सौंपी तहरीर में कहा था कि पांच दिसंबर को वह एक शादी में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 10 बजे लवराज सिंह चिराल, महेश पंवार और सौरभ पांगती ने उनके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनने और जान से मारने की कोशिश की। वह किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।
जांच में पता चला कि उक्त आरोपी कई बार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। शादी समारोह में कई बार लड़ाई-झगड़ा मारपीट करने पर इनके खिलाफ धारा 151 सीआरपीसी में कार्रवाई हो चुकी है। इन्हें लोग चक्कू गैंग के नाम से जानते थे। गैंग में शामिल महेश पंवार के खिलाफ पूर्व में भी केस दर्ज हो चुका है। इनका एक साथी उमेश जोशी एक व्यापारी के सिर पर हमला करने के आरोप में धारा-307 में जेल में बंद है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महेश पंवार (19) निवासी रामकोट मुनस्यारी, लवराज सिंह चिराल निवासी चौना मुनस्यारी, सौरभ पांगती (23) निवासी मुनस्यारी को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।