{"_id":"5fdb5c908ebc3e3d4574fccd","slug":"three-injured-in-an-accident-pithoragarh-news-hld407634381","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाले पर रपटा वाहन, तीन चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाले पर रपटा वाहन, तीन चोटिल
विज्ञापन
सतगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त वाहन।
- फोटो : PITHORAGARH
कनालीछीना (पिथौरागढ़)। कनालीछीना से एक मरीज को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जा रहा वाहन सतगढ़ के पास पाले पर रपटकर धारचूला-पिथौरागढ़ सड़क से ब्लाक कार्यालय जाने वाली सड़क पर जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग मामूली चोटिल हुए हैं।
बुधवार देर रात कनालीछीना विकासखंड के ख्वांतड़ी निवासी अमर सिंह सामंत गांव के बुजुर्ग भुवन सिंह (65) की तबियत खराब होने पर उन्हें अपने वाहन (यूके/05/टीए/0641) से पिथौरागढ़ जिला अस्पताल ले जा रहे थे। साथ में भुवन सिंह की पत्नी कलावती देवी भी थी। गांव से करीब 12 किमी चलने के बाद सतगढ़ के पास वाहन पाले पर रपटकर धारचूला-पिथौरागढ़ सड़क से कनालीछीना विकासखंड को जाने वाली सड़क पर गिर गया। हादसे में कार सवार तीनों लोग मामूली रूप से चोटिल हो गए। रात अधिक होने के कारण स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी नहीं लग पाई। तीनों लोग दुर्घटना वाले स्थान से चलकर मुख्य सड़क पर पहुंचे। यहां से दूसरा वाहन बुलाकर रोगी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल तीनों की तबियत सही बताई जा रही है।
नैनीपातल से कनालीछीना तक सड़क पर गिरा पाला बन रहा खतरा
पिथौरागढ़। सर्द रातों में जबरदस्त पाला गिर रहा है। नैनीपातल से लेकर अस्कोड़ा तक वाहनों के फिसलने का खतरा बना हुआ है। इन दिनों गधेरे वाले स्थानों में पाला अधिक पड़ रहा है, जिस कारण यहां वाहन रपट रहे हैं। नैनीपातल के पास पाले वाले स्थान में कई बाइक सवार फिसलकर घायल हो चुके हैं। इसके बाद भी बीआरओ पाला संभावित क्षेत्रों में चूने, बजरी और नमक का छिड़काव नहीं कर रहा है। पाला संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह ने पाला संभावित क्षेत्रों में चूना, बजरी, नमक डालने के साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इस संबंध में वे जल्द डीएम को पत्र भेजेंगे। संवाद
विज्ञापन
पाले के कारण पलटा ट्रैक्टर, नीचे दबने से चालक की मौत मौत
बैतड़ी (नेपाल)। सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में पाले के कारण एक ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत हो गई। हादसे में चार लोग बाल-बाल बचे। खोचलेक पुलिस पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार दोगड़ाकेदार ग्राम पालिका आठ का ट्रैक्टर चालक नरेश बहादुर बिष्ट (26) सिल्लेगड़ा- माल्लेक सड़क में बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे सीमेंट, सरिया लेकर कुकुदपानी जा रहा था। सड़क में पाला अधिक होने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। चालक जान बचाने को कूदा लेकिन ट्रैक्टर के नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर स्वामी दोगड़ा केदार राजीव जोशी हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव जिला अस्पताल बैतड़ी भेजा गया है। संवाद