फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three houses damaged in Dar village

दर गांव में तीन आशियाने क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three houses damaged in Dar village
दर गांव में क्षतिग्रस्त भवन में सामान को ढूंढती महिला। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/धारचूला। सीमांत जिले के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण जिले में 24 से अधिक सड़कें बंद चल रही हैं। बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं, जिससे नदी किनारे रह रहे लोग सहमे हुए हैं। धारचूला के दर गांव में भारी बारिश के कारण तीन घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण धारचूला विकासखंड के दर गांव के न्यू तोक में पूरन सिंह नेगी, परूली देवी और नवीन राम के मकान तीक्ष्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य डूंगर सिंह दानू और तिजम निवासी सुरेश सिंह ने तहसील प्रशासन को नुकसान की जानकारी दे दी है। राजस्व उपनिरीक्षक उदय भंडारी ने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है। भारी बारिश के चलते जिले भर में 20 से अधिक सड़कें बंद चल रही हैं।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश
बेड़ीनाग - 47.6 मिमी
पिथौरागढ़ - 46.0 मिमी
गंगोलीहाट - 25.0 मिमी
चंपावत - 21.0 मिमी
धारचूला - 14.0 मिमी
डीडीहाट - 06.2 मिमी
मुनस्यारी - 06.0 मिमी
लोहाघाट - 03.0 मिमी
पाटी - 03.0 मिमी
नदियों का जलस्तर
नदी - जलस्तर - खतरे का निशान
सरयू नदी - 447.30 मी. - 453.00 मी.
काली नदी - 888.70 मी. - 890.00 मी.
जौलजीबी गोरी नदी - 604.60 मी. - 607.80मी.
मदकोट गोरी नदी - 1212.10 मी. - 1215.10 मी.
ये सड़कें हैं बंद
थल मुनस्यारी सड़क हरड़िया और बिर्थी फाल के पास मलबा आने के कारण बंद चल रही है। इसके अलावा हुपली-सुंदरीनाग, मसूंरीकांडा-होकरा, आदिचौरा-सिन्नी, बंगापानी-जाराजीबली, छिरकिला-जम्कू, सेलमाली-बिचना, मुनस्यारी-हरकोट, नाचनी-बसंतकोट, डोर-सैंणरांथी, बांसबगड़-धामीगांव, मदकोट-फाफा, पौड़ी-घटकूना, कालिका-खुमती, बांस-आंवलाघाट, मटियालबैंड-ऊपरतोला, सानदेव- तुर्गोली, जौलजीबी-मुनस्यारी, पिथौरागढ़ तवाघाट सड़क बंद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन सीमा को जोड़ने वालीं सड़कों के बंद होने से सुरक्षा एजेंसियां परेशान
पिथौरागढ़। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला लंबे समय से दो से अधिक स्थानों पर बंद चल रही है। घट्टाबगड़-लिपूलेख और सोबला दर तिदांग सड़क भी कई स्थानों पर बंद हैं। सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इन सड़कों के बंद होने से सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही सीमांत के लोग परेशान हैं। आईटीबीपी, एसएसबी, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के लोग पैदल चलकर मंजिल तक पहुंच रहे हैं। इधर थल-मुनस्यारी सड़क पर हरड़िया में लगातार मलबा आ रहा है। संवाद

स्वांला के पास मलबा, तीन घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार को तीन घंटे बंद रही। बुधवार रात हुई बारिश से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे स्वांला के पास मलबा आ गया। मलबे को पौने नौ बजे हटाया जा सका। सड़क बंद होने के दौरान यात्री परेशान रहे। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क खुलने के बावजूद एनएच पर स्वांला सहित कई जगह आवाजाही जोखिमभरी बनी हुई है। जिले की दो (स्याला-पोथ, डालछीना-टम्टाबगड़) ग्रामीण सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed