फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three foreigners returned after completing the journey of Mill

मिलम की यात्रा पूरी कर लौटे तीन विदेशी

Thu, 18 May 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी Updated Thu, 18 May 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three foreigners returned after completing the journey of Mill
मिलम से लौटा रूसी ट्रैकर इगोर मालिशा - फोटो : amar ujala

मिलम ग्लेशियर की यात्रा पूरी कर तीन विदेशी पर्यटक बृहस्पतिवार को वापस मुनस्यारी पहुंच गए। इनमें शामिल रूसी ट्रैकर इगोर मालिशा ने कहा कि मिलम जाने के लिए रास्ता सही हालत में है। उनको लौटते वक्त किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। तहसीलदार जीत राम ने बताया कि मुनस्यारी ट्रैकिंग पर इस समय कुल 39 लोग गए हैं। इनमें 11 विदेशी और 28 देसी पर्यटक शामिल हैं। तहसील प्रशासन ने इतने लोगों को ही अब तक मिलम जाने की अनुमति दी है।

विज्ञापन


तहसीलदार के अनुसार मुनस्यारी से मिलम के बीच लोगों की सामान्य रूप से आवाजाही हो रही है। जिला मुख्यालय में अपर जिलाधिकारी मोहम्मद नासिर ने बताया कि मिलम ग्लेशियर जाने वालों की एक वर्ष में अधिक से अधिक संख्या 80 के करीब रहती है। किसी पर्यटक दल के वहां फंसे होने से उन्होंने स्पष्ट इनकार करते हुए कहा कि इस समय थोड़ी संख्या में ट्रैकर और पर्यटक मिलम गए हुए हैं।
विज्ञापन


इस बीच मिलम का सफर पूरा कर मुनस्यारी पहुंचे रूसी ट्रैकर इगोर मालिशा ने बताया कि रास्ते में उनको चार-चार की संख्या वाले दो तीन ग्रुप मिले। यह लोग मिलम की ट्रैकिंग पर जा रहे हैं। इगोर पिछले सप्ताह अकेले मिलम गए थे और सुरक्षित वापस लौट आए हैं। बुधवार की शाम आस्ट्रेलिया के दो लोग भी मिलम से लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीलम से लौटते समय गिरा युवक
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मल्ला जोहार के लीलम से लौटते समय बुंगा निवासी महेश कुमार (26) पुत्र खुशाल राम दंगधार के पास करीब 30 मीटर गहरी खाई में गिर गया। उसे स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से उसे 108 वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों के अनुसार महेश के सिर पर गंभीर चोट है।


मुनस्यारी टूर ऑपरेटर एसोसिएशन का गठन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मिलम, मल्ला जोहार, रालम जाने में ट्रैकरों और पर्यटकों को आ रही दिक्कतों को देखते हुए यहां मुनस्यारी टूर ऑपरेटर एसोसिएशन का गठन कर दिया गया है। सुरेंद्र पंवार इस एसोसिएशन के अध्यक्ष बनाए गए हैं। पंवार ने बताया कि मिलम जाने के लिए प्रशासन ट्रैकरों को आसानी से अनुमति नहीं दे रहा है। अवकाश या रविवार के दिन किसी के भी अनुमति पत्र नहीं बनते। इस कारण पिछले महीने कई पर्यटकों को वापस लौटना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इस तरह की दिक्कतों का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। एसोसिएशन के लिए वीरेंद्र बृजवाल उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार सचिव, गौतम बृजवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। महेश धर्मशक्तू, लक्ष्मण राम, मनोज कुमार, गंगा राम, दीपक सिंह को सदस्य बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed