फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Three days in the forest stands 108 vehicles

तीन दिन से जंगल में खड़ा है 108 वाहन

Fri, 04 Nov 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Fri, 04 Nov 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
Three days in the forest stands 108 vehicles
डीडीहाट में सड़क के किनारे खड़ा 108 आपात वाहन - फोटो : अमर उजाला

यहां का 108 आपात वाहन तीन दिन से सानदेव से एक किलोमीटर आगे जंगल में खड़ा है। इस वाहन में तकनीकी खराबी आ गई है और वाहन फिलहाल चलने की स्थिति में नहीं है। तीन दिन से लोगों को आपात वाहन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया गया कि यह वाहन अब तक तीन लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुका है। उसके पट्टे टूट गए हैं और वाहन में कई प्रकार की यांत्रिक खराबी आ गई हैं।

विज्ञापन


108 वाहन के चालक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन तीन दिन पूर्व खराब हो गया था। इस कारण उसे सड़क के किनारे खड़ा करना पड़ा। उस दिन भी यह वाहन मरीज को लेने के लिए जा रहा था। अब डीडीहाट क्षेत्र से 108 आपात सेवा को जितनी भी कॉल जा रही हैं, उनको यह कह दिया जा रहा है कि सेवा उपलब्ध नहीं है। तीन दिन से 108 सेवा न चलने से लोग भारी परेशानी में हैं।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा. बलवंत मेहरा ने कहा कि 108 सेवा नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी रेफर किए जा रहे मरीजों को हो रही है। इसके अलावा प्रसव पीड़ित महिलाओं को लोग किराए के वाहन से अस्पताल ला रहे हैं। जिला प्रशासन ने अब तक इस अव्यवस्था को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed