{"_id":"61ca0663a6e5085bb979cbba","slug":"thirty-first-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4490507131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नववर्ष पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नववर्ष पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
खलियाटाप में स्नो स्कीइंग करते युवा(फाइल)
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नववर्ष के स्वागत के लिए 31 दिसंबर की रात हुड़दंग मचाना लोगों को भारी पड़ सकता है। हुड़दंग रोकने के लिए 31 दिसंबर की रात पर्यटक स्थल, पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा चाक चौबंद रहेगी। बिना लाइसेंस के होटल, ढाबों में शराब पिलाने वाले लोगों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जंगलों में हुड़दंग मचाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करेगी।
नये साल के जश्न के लिए पिथौरागढ़ में मुनस्यारी, खलियाटॉप, चौकोड़ी, चंडाक सहित कई हिस्सों में पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। यहां शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया जाएगा। पिथौरागढ़ नगरीय क्षेत्र गांधी चौक, सिमलगैर, नई बाजार, पुरानी बाजार आदि हिस्सों में पुलिस बल तैनात रहेगा। झूलाघाट, धारचूला अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कांबिग की जाएगी। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में 31 दिसंबर की रात गश्त बढ़ाकर होटल, ढाबों में चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
मुनस्यारी, चौकड़ी में होटल की बुकिंग बढ़ी
पिथौरागढ़। नववर्ष के जश्न के लिए मुनस्यारी, चौकड़ी होटल, होम स्टे, पर्यटक आवास गृहों में बुकिंग बढ़ गई है। बुकिंग बढ़ने के बाद होटल स्वामियों के चेहरे पर भी खुशी झलक रही है क्योंकि कोरोना के कारण होटल, होम स्टे संचालकों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज रहे हैं।