{"_id":"66afafe45469aab8ad0e435b","slug":"there-will-be-agitation-if-basukinag-does-not-get-water-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-116320-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बासुकीनाग को पानी नहीं मिला तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बासुकीनाग को पानी नहीं मिला तो होगा आंदोलन
Sun, 04 Aug 2024 10:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Aug 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली के बासुकीनाग मंदिर तक खच्चरों से पानी ढोते ग्रामीण। संवाद
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़ )। बासुकीनाग लिफ्ट पेयजल योजना से बासुकीनाग क्षेत्र को ही पानी नहीं मिलने से क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र बासुकीनाग मंदिर को पानी उपलब्ध नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
तत्कालीन पेयजल मंत्री प्रकाश पंत और विधायक मीना गंगोला ने पर्यटक स्थल बासुकीनाग मंदिर पहुंचकर पेयजल योजना बनाने की घोषणा की थी। वर्तमान में जिस नाम से योजना बनी है वहीं पानी नहीं पहुंचा है। बासुकीनाग मंदिर समिति ने चेतावनी दी है कि यदि एक हफ्ते में वहां पानी नहीं पहुंचाया गया तो आंदोलन करेंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह डसीला ने जल निगम से शीघ्र समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।
कोट
पेयजल निगम के अधिकारी बासुकीनाग पेयजल योजना में शामिल नहीं होने की बात कहकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। योजना बासुकीनाग लिफ्ट पेयजल योजना के नाम से स्वीकृत है लेकिन वहीं पानी नहीं आ रहा है। - महेश डसीला, क्षेत्र पंचायत सदस्य बासीखेत।
विज्ञापन
कोट
वासुकीनाग धाम के नाम लिफ्ट पेयजल योजना स्वीकृत है। पूर्व में बासुकीनाग की सर्वे भी हुई है। पेयजल निगम को बासुकीनाग मंदिर तक पानी पहुंचाना होगा नहीं तो जन आंदोलन किया जायेगा। - विपिन परिहार, बासुकीनाग मंदिर समिति
कोट
पेयजल निगम एक हफ्ते के भीतर बासुकीनाग मंदिर में पेयजल लाइन का हल नहीं निकलता है तो जनता आंदोलन के लिए बाध्य होगी। - पंचम डसीला, अध्यक्ष बासुकीनाग मंदिर कमेटी
कोट
बासुकीनाग लिफ्ट पेयजल योजना का कार्य प्रगति पर है। बासुकीनाग धाम इस योजना में शामिल नहीं है। स्कीम पूरी होने के बाद बची हुई धनराशि से धार्मिक स्थल और गांव के लिए पेयजल योजना बनाई जाएगी। - आशुतोष उपाध्याय, ईई पेयजल निगम गंगोलीहाट।