फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Then will disrupt learning task

तो फिर बाधित होगा शिक्षण कार्य

Fri, 13 Nov 2015 05:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Nov 2015 05:54 PM IST
विज्ञापन

एक तो सरकारी स्कूलों में शिक्षकों का नितांत टोटा, उसके ऊपर शिक्षकों पर अन्य जिम्मेदारियां डालने से सरकारी स्कूलों का शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित होता है। इस बार बेसिक शिक्षकों को 16 नवंबर से जनगणना के काम में लगाया जा रहा है, जिसका राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने विरोध शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

एक से 31 अक्तूबर 2015 तक बेसिक शिक्षकों से बूथ लेबल अफसर (बीएलओ) का कार्य लिया गया। तमाम शिक्षक शिक्षा अभियानों से संबद्ध हैं। सरकार, शिक्षा महकमा सरकारी स्कूलों में छात्रसंख्या घटने की बातें करते हैं, इसके लिए तमाम अभियान चलाए जाते हैं, लेकिन बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की कमी पूरी करने की दिशा में कदम नहीं उठाए जाते। अधिकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में शिक्षक, कर्मचारियों की भागीदारी को जरूरी बताते हैं।
विज्ञापन

राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में जिलाधिकारी एचसी सेमवाल से मिले शिक्षक नेताओं ने बेसिक शिक्षकों को जनगणना कार्य से विरत रखने की मांग की। डीएम को सौंपे ज्ञापन में संगठन ने कहा कि बार-बार अन्य काम लिए जाने से स्कूलों का शिक्षण कार्य प्रभावित होता है। इसलिए शिक्षकों को जनगणना के कार्य से मुक्त रखा जाए। शिष्टमंडल में जिला उपाध्यक्ष ललित बसेड़ा, अध्यक्ष विण इकाई जेपी वर्मा, महिमन जोशी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed