{"_id":"6a45d8c4ce112bbc13848e89ec457bee","slug":"then-put-the-fire-in-the-foothills-of-panchaculi-predators-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचाचूली की तलहटी में शिकारियों ने फिर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचाचूली की तलहटी में शिकारियों ने फिर लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 02 Dec 2015 04:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचाचूली की तलहटी में एक बार फिर शिकारियों ने आग लगा दी है। एक सप्ताह पूर्व भी इसी तरह आग लगाने की घटना के बाद एसडीएम ने मौके को टीम रवाना की थी, लेकिन अभी तक टीम नहीं लौटी है। ताजा घटना से वन विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ने लगी है। जाड़ों के मौसम में बर्फ से बचने के लिए उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले जानवर तलहटी की ओर उतरते हैं। शिकारी इसी मौके की तलाश में रहते हैं। शिकारी इन जानवरों को आग लगाकर घेर लेते और मार गिराते हैं। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि आग लगाने के मामले में इस बार जरूर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिकारियों के बारे में पता लगाने के लिए राजस्व टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है। इधर पता चला है कि जंगली जानवरों को मारने वाला गिरोह कई वर्षों से सक्रिय है और वह हर साल इसी तरह की हरकत करता है।
विज्ञापन