फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Then lift bridges on the issue of Mahakali

फिर उठा महाकाली पर पुलों के निर्माण का मुद्दा

Mon, 23 Jan 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 23 Jan 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Then lift bridges on the issue of Mahakali
फिर उठा महाकाली पर पुलों के निर्माण का मुद्दा - फोटो : अमर उजाला
भारत और नेपाल के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इस बार फिर से झूलाघाट और धारचूला में महाकाली में पुलों के निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठ गया। यह दोनों पुल पिछले दस साल से प्रस्तावित हैं, लेकिन इनके निर्माण के लिए न तो एजेंसी तय हो पाई है और न स्थान का निर्धारण ही हो पाया है। भारत और नेपाल के बीच आवागमन को सुगम बनाने और व्यापार की गतिविधियों को तेज करने के लिए इन पुलों के निर्माण का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


झूलाघाट में प्रस्तावित 150 मीटर लंबे पुल के लिए कई बार सर्वे हो चुका है। पिछले साल नेपाल में भारत के राजदूत रंजीत रे ने भी पुल निर्माण की संभावना देखी और आश्वस्त किया कि जल्दी ही पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। पुल के निर्माण में 50 प्रतिशत खर्च नेपाल सरकार को और इतना ही खर्च भारत सरकार को करना है। अभी पुलों की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट नहीं बनी है। ऐसे में यह तय नहीं हो पाया है कि पुल के निर्माण में कितना खर्च आएगा। ताजा बैठक में कहा गया कि पुल निर्माण के लिए दोनों देशों की संयुक्त टीम सर्वे करेगी। यदि झूलाघाट में मोटर पुल बन जाता है तो भारतीय क्षेत्र के लोगों को पहाड़ी रास्ते से सीधे काठमांडू तक जाने में आसानी होगी।
विज्ञापन


ठीक यही स्थिति धारचूला में प्रस्तावित मोटर पुल की भी है। यह पुल बनने पर धारचूला और नेपाल के दार्चुला जिला मुख्यालय के बीच सीधा आवागमन हो जाएगा। दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आने की भी उम्मीद है। लोनिवि के मुख्य अभियंता एसके शर्मा ने कहा कि दोनों पुलों की मंजूरी मिल गई है। अब जल्दी ही डीपीआर बनाकर काम शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed