फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Theater in Pithauragarh

मत्तविलास नाटक से धार्मिक आडंबरों पर कटाक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Theater in Pithauragarh
पिथौरागढ़। भाव राग ताल नाट्य अकादमी ने मत्त विलास प्रहसन नाटक का मंचन किया। इसमें कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। नाटक धार्मिक आडंबरों और सामाजिक व्यवस्थाओं पर चोट करता है।
विज्ञापन

लंदन फोर्ट में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने नाटक का शुभारंभ किया। उन्होंने नाट्य अकादमी के प्रयासों की सराहना की। कहा कि संस्था रंगमंच को जीवित रखने का बेहतर प्रयास कर रही है। इससे युवाओं में नाटकों से नवचेतना जागेगी। इस नाटक से धार्मिक आडंबरों, सामाजिक व्यवस्थाओं, नियमों, कानूनों के प्रति कटाक्ष किया गया। नाटक छठी शताब्दी में महेंद्र विक्रम वर्मा ने लिखा था। इसका हिंदी अनुवाद ललित सिंह पोखरिया ने किया। अनीता बिटालू ने निर्देशन किया। अकादमी के निर्देशक कैलाश कुमार ने बताया कि नाट्य विद्यालय के सहयोग से इसका मंचन किया गया है। विप्लव भट्ट ने संचालन किया। नाटक में धीरज कुमार लोहिया, रोहित यादव, ज्योति राज, दीपा बिष्ट ने संगीत दिया। कलाकार सूरज रावत, निशा कलौनी, विकास भट्ट, प्रीति रावत, दीपक मंडल, जितेंद्र धामी, अंजलि कलौनी, सौम्या जोशी ने अभिनय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed