फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The youth are the strength of an empowered Uttarakhand: Dhami

युवा ही सशक्त उत्तराखंड की ताकत हैं : धामी

Sat, 20 Jun 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 20 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
The youth are the strength of an empowered Uttarakhand: Dhami
टनकपुर (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से संवाद कर कहा कि युवा शक्ति ही विकसित भारत और सशक्त उत्तराखंंड की ताकत हैं। सरकार युवाओं के हित में हमेशा संकल्पित है। नकल विरोधी कानून हो या युवाओं को रोजगार हर क्षेत्र में उनको बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सीएम के दो दिनी भ्रमण में कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मिलन वाटिका में शिव फाउंडेशन के आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष शशांक गोयल ने सीएम का स्वागत किया। इस दौरान सीएम ने युवाओं के साथ सीधे संवाद कर उनके प्रश्नों का उत्तर दिया। युवा आश्विन सागर ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में हो रही प्रगति, सुनीता गौतम ने सीमांत क्षेत्रों से हो रहे पलायन और रोजगार और पवन रैंसवाल ने मानसिक स्वास्थ्य और नशा मुक्ति के संबंध पर सवाल किया। इस पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विज्ञान, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में निरंतर नई उपलब्धियां प्राप्त कर रहा है। चंपावत में साइंस सेंटर, महिला स्पोर्ट्स कॉलेज सहित अनेक विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। युवाओं को अवसर उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकालय, ज्ञानसेतु केंद्र, ओपन जिम, बास्केटबॉल कोर्ट और बैडमिंटन कोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सीएम ने कहा कि ड्रग फ्री देवभूमि मिशन को सफल बनाने के लिए युवाओं से इस अभियान के ब्रांड एंबेसडर बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं और उनके अभिभावकों को सम्मानित भी किया। सिमरन जोशी, काव्या गोयल, पवन गढ़कोटी, ध्रुव शुक्ल, तरुण बोहरा, अविनाश जुयाल, शाहिद आदि सम्मानित किया।
विज्ञापन


---
देश का युवा नए भारत के निर्माण की इबारत लिख रहा
टनकपुर। सीएम ने कहा कि युवा संवाद जैसे कार्यक्रम समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं। भारत विश्व का सबसे युवा राष्ट्र है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का युवा नए भारत के निर्माण की इबारत लिख रहा है। उत्तराखंड सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, रोजगार, खेल, नवाचार और स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।संचालन हरीश भट्ट ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुकेश कलखुड़िया, सौरभ गुप्ता, भुवन सिंह कठायत, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार आदि रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed