फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The world's most powerful military force

भारतीय सेना दुनिया की सबसे ताकतवर सेना

Sun, 15 Jan 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sun, 15 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
The world's most powerful military force
पिथौरागढ़ में आर्मी डे पर बैंडवादन करते सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

आर्मी-डे पर रविवार को देवसिंह मैदान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। युवाओं को स्वस्थ जीवन जीने, सेना में भर्ती के लिए आकर्षित करने और देशप्रेम का जज्बा पैदा करने के लिए ‘अपनी सेना को जानो’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 119 इंफेंट्री बिग्रेड ग्रुप के कमांडर बिग्रेडियर राकेश मनोचा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि आज ही के दिन 1948 में भारतीय सेना स्वतंत्र रूप से अस्तित्व में आई थी। उन्होंने कहा कि उसके बाद से भारतीय सेना ने लगातार प्रगति की है और आज यह दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बन चुकी है।

विज्ञापन


इस मौके पर विभिन्न प्रकार की प्रदर्शनी लगाई गई। युद्ध के समय इस्तेमाल होने वाले अस्त्र-शस्त्र की प्रदर्शनी लगाई गई। नौजवानों को इन हथियारों की जानकारी दी गई। जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुफ्त चिकित्सा कैंप लगाकर कई लोगों का इलाज किया गया। सेना के बैंड ने आकर्षक धुन बजाकर लोगों का मनोरंजन किया और सेना के बलिष्ठ घोड़ों ने आकर्षक करतब दिखाए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रिटायर्ड ब्रिगेडियर विक्रम चंद ने भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सेना में भर्ती होने के टिप्स दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed