फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The women started making water tanks

महिलाएं बनाने लगी पानी की टंकियां

Tue, 05 Jan 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,डीडीहाट / पिथौरागढ़ Updated Tue, 05 Jan 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
The women started making water tanks

समेकित विकास समूह के अंतर्गत डीडीहाट, कनालीछीना, धारचूला विकासखंडों में महिलाएं अब खुद सिंचाई के लिए बरसाती पानी को एकत्रित करने के लिए टंकियों का निर्माण कर रही हैं। नाबार्ड से वित्त पोषित इस योजना का लाभ ग्रामीण महिलाओं के विकास के लिए कारगर साबित हो रहा हैं। महिलाएं भी इस काम को लेकर उत्साह में हैं।

विज्ञापन

चिया संस्था के परियोजना प्रबंधक गिरीश जोशी ने बताया कि डीडीहाट, कनालीछीना, धारचूला विकासखंडों के 20 गांवों में नाबार्ड से वित्त पोषित समेकित विकास निधि परियोजना से महिलाओं के विकास की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं के सहभागिता समूहों के द्वारा लो डेनसिटी पॉली इथाईल टैंक अर्थात एलडीपीई बरसाती टैंको का निर्माण किया जा रहा है। यह टैंक उन स्थानों में उपयोगी साबित हो सकते हैं जहां पर सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। धारचूला के खेत गांव में सहभागिता समूह एलडीपीई टैंकों का निर्माण कर रहा है। सहभागिता समूह खेत की सदस्या सुप्पो देवी ने बताया कि गांवों में सिंचाई न होने से खेती योग्य भूमि बंजर हो गई है। इन टैंकों में एकत्रित बरसाती पानी खेतों में सिंचाई के उपयोग में आ रहा है। इस प्रकार की योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही हैं। तीन महीने में दर्जनों गांवों में ऐसे टैंकों का निर्माण करके खेतों में सिंचाई का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed