{"_id":"6a4d375f50075939fe004ec7","slug":"the-weekly-express-will-halt-for-three-minutes-at-khatima-every-tuesday-both-on-its-onward-and-return-journeys-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-141419-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: खटीमा में हर मंगलवार को आते और जाते समय तीन मिनट रुकेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: खटीमा में हर मंगलवार को आते और जाते समय तीन मिनट रुकेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस
Tue, 07 Jul 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। अब टनकपुर-नांदेड़ साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल खटीमा रेलवे स्टेशन पर भी आते और जाते समय तीन मिनट रुकेगी। इससे खटीमा के नानकमत्ता साहिब और आसपास के क्षेत्र के सिख समाज के साथ ही महाराष्ट्र आने-जाने वालों को सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर रेलवे ने नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
सोमवार को साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी कुमार से खटीमा में स्टापेज बनाने की मांग की थी। इस पर स्टापेज की सहमति दे दी। कार्यक्रम की समाप्ति के साथ ही रेलवे की ओर से खटीमा स्टापेज को जोड़ते हुए संशोधित शेड्यूल जारी हो गया।
रेलवे स्टेशन अधीक्षक नारायण सिंह ने बताया कि यह ट्रेन नांदेड़ से 12 जुलाई से नियमित आरंभ होगी। नांदेड़ से रविवार रात 11:40 बजे रवाना होगी। जो मंगलवार की सुबह 4:50 बजे खटीमा पहुंचेगी और 4:53 बजे रवाना होगी जो 5:55 बजे टनकपुर स्टेशन में रुकेगी।
विज्ञापन
यह ट्रेन उसी दिन सुबह नौ बजे नांदेड़ के लिए रवाना होगी जो सुबह 9:26 बजे से 9:29 तक खटीमा स्टेशन में रुकेगी। इसके बाद यह पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली जंक्शन, बदायूं, कासगंज, मथुरा जंक्शन, आगरा कैंट, धौलपुर, ग्वालियर जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन, ललितपुर जंक्शन, बीना, रानी कमालपाथी, इटारसी, खंडवा जंक्शन, मल्कापुर, अकोला जंक्शन, वासीम, हिंगोली, बसमत, पुरना जंक्शन होकर नांदेड़ पहुंचेगी।