{"_id":"5b5b57174f1c1ba61f8b5765","slug":"the-weather-stops-the-tenth-of-the-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने रोकी दसवें दल के यात्रियों की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने रोकी दसवें दल के यात्रियों की राह
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/डीडीहाट
Updated Fri, 27 Jul 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पौधरोपण करते कैलाश यात्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छियालेख की धुंध ने दसवें दल के यात्रियों की गुंजी की राह रोक दी। उच्च हिमालयी क्षेत्र में छाई धुंध के चलते वायुसेना के हेलीकॉप्टर गुंजी की उड़ान नहीं भर पाए। हालांकि सुबह के समय मौसम साफ रहने से 9वें दल के छह यात्रियों को गुंजी पहुंचाया गया। यात्रा का सातवां दल परिक्रमा पूरी कर वापसी में गुंजी पहुंच गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को 9वें दल के 44 यात्रियों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से गुंजी पहुंचाया गया। बाद में मौसम खराब होने से छह यात्री गुंजी नहीं पहुंच पाए। शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे एक हेलीकॉप्टर यात्रियों को लेकर गुंजी रवाना हुआ। दसवें दल के यात्री भी नैनीसैनी हवाई पट्टी पर गुंजी की उड़ान को पहुंच गए। बाद में मौसम खराब होने से यात्रियों को यहीं रुकना पड़ा। यात्रा के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि छियालेख और गर्ब्यांग में धुंध के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सके। शनिवार को मौसम साफ रहने पर यात्रियों को गुंजी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सातवें दल के यात्री कैलाश की परिक्रमा पूरी कर वापस गुंजी पहुंच गए हैं। आठवां दल नाभीढांग पहुंच गया है। 9वें दल के यात्री नाभीगांव में हैं। यात्री शनिवार को वापस गुंजी लौटेंगे। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उन्हें आगे की यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
यात्रियों ने मानसरोवर वाटिका में पौधा रोपा
पिथौरागढ़। दसवें दल के यात्रियों ने केएमवीएन की पहल पर मानसरोवर वाटिका में एक पौधा धरती के नाम लगाया। यात्रियों ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत शपथ ली और रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। बाद में उन्होंने शहीद स्मारक पर शहीदों के नाम पर दीप जलाया। इस मौके पर पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी, दल के संपर्क अधिकारी रितेश पाटिल, ओमप्रकाश, कोआर्डिनेटर प्रकाश मेहरा, यात्राधिकारी दीवान सिंह बिष्ट, महेश कांडपाल आदि थे।