{"_id":"5898c0ff4f1c1b7e0b378409","slug":"the-vicious-people-were-not-arrested-by-the-raging","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचारी की गिरफ्तारी न होने से भड़के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुराचारी की गिरफ्तारी न होने से भड़के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक गांव में एक युवक ने 26 दिसंबर 2016 को एक किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया था। इस मामले की रिपोर्ट घटना के दिन ही राजस्व पुलिस में दर्ज होने के बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी न होने से लोग भड़क गए। सोमवार को सामाजिक संगठनों के लोगों ने पुलिस अधीक्षक अजय जोशी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विभिन्न संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ 26 दिसंबर को राजस्व पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो तीन जनवरी को चाइल्ड हेल्पलाइन में सूचना दी गई। पांच जनवरी को पीड़िता तथा उसके पिता को चाइल्ड हेल्पलाइन की ओर से एसडीएम के सामने पेश किया गया। सात जनवरी को एसडीएम एसके पांडे ने बताया कि अब मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है। 16 जनवरी को पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए। उसके बाद मेडिकल परीक्षण किया गया। 28 जनवरी को पीड़िता के अदालत में 164 के बयान लिए गए पर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वह फोन पर पीड़ित परिवार को धमका रहा है। एसपी ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी से मिलने वालों में सीमांत यूथ मोर्चा के संयोजक सुशील खत्री, नवीन शर्मा, साझा मंच की लक्ष्मी जोशी, आशा पाल, कार्ड संस्था की भागीरथी पोखरियाल, चाइल्ड हेल्पलाइन के लक्ष्मण सिंह समेत अन्य लोग थे।
विज्ञापन