फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The temple echoed with the praises of Mother Goddess on Ashtami festival.

Pithoragarh News: अष्टमी पर्व पर माता के जयकारों से गूंजे देवालय

Tue, 16 Apr 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 16 Apr 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
The temple echoed with the praises of Mother Goddess on Ashtami festival.
गंगोलीहाट के हाट कालिका मंदिर में अष्टमी पर्व पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
पिथौरागढ़/नाचनी/अस्कोट। अष्टमी पर्व पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने मां की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर घरों में कन्याओं की पूजा-अर्चना कर उन्हें भेंट दी गई।
विज्ञापन

नगर के घंटाकरण, लक्ष्मीनारायण, मां उल्का देवी, शिव मंदिर के साथ ही कामाख्या देवी, चंडिका धुरा, चंडिका घाट, गुरना, ध्वज जयंती मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी। नवरात्र पर उपवास पर रहे भक्तों ने घरों में मां महागौरी की पूजा की बाद में कन्या पूजन किया। उल्का देवी मंदिर में भक्तों ने भंडारा भी लगाया। इधर चंडिका धुरा मंदिर में भी दिन भर भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। नाचनी के होकरा देवी में हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दर्शन किए। मंदिर के प्रमुख पुजारी भगवती प्रसाद द्विवेदी के अलावा अन्य पंडितों ने श्रद्धालुओं के पाठ और कन्या पूजन कराकर श्रद्धालुओं का चढ़ावा देवी मां को अर्पित किया। अस्कोट के श्री मल्लिकार्जुन महादेव मंदिर, हुष्कर देव, छुरमल देव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

----------
गंगोलीहाट मां काली मंदिर में दिन भर लगा रहा मेला
गंगोलीहाट। नवरात्रि की अष्टमी को महाकाली मंदिर में भक्तों का मेला लगा रहा। सुबह पौ फटते ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। दोपहर तक पूजा अर्चना करने वालों की लंबी कतारें लगी रही। मंदिर पुरोहित दीप पंत और पंकज पंत ने पूरे विधि विधान और मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं की पूजा संपन्न कराई। रात को सिमलकोट गांव के मेहता उपजाति के लोगों के ने विशेष पूजा की। बाजार में अन्य वर्षो की तुलना में मेला फीका रहा। बाहर से भी इक्का-दुक्का व्यापारी मेले में पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed