{"_id":"591c863b4f1c1bd529f233ed","slug":"the-stones-fall-from-the-hill","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से गिरते हैं पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से गिरते हैं पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Wed, 17 May 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
होकरा गौला के खतरनाक रास्ते से जाते स्कूली बच्चे
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होकरा से गौला जाने वाले पैदल मार्ग की दुर्दशा से लोग भारी परेशानी में हैं। पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है और पत्थर गिरते रहते हैं। लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
लोनिवि डीडीहाट के अधीन इस पैदल मार्ग पर होकरा से गौला तक तीन किमी हिस्से पर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरते हैं। पहाड़ी पर पांच साल से भूस्खलन हो रहा है। जंगली जानवरों की आवाजाही होने पर भी पत्थर गिरते हैं। इस रास्ते से गौला के बच्चे जीआईसी होकरा और जूनियर हाइस्कूल होकरा पढ़ने जाते हैं। राशन की दुकान के लिए भी गौला के लोगों को होकरा जाना पड़ता है। हर समय लोगों की जान जोखिम में रहती है। पत्थर गिरने के चलते रास्ते से आवागमन करने वालों की हर समय पहाड़ी पर ही नजर रहती है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान अनुली देवी ने बताया कि पत्थर, मलबे की चपेट में आकर कई लोग चोटिल हो चुके हैं। विभाग से कई बार अनुरोध करने के बाद भी रास्ते की मरम्मत और भूस्खलन रोकने के उपाय नहीं किए जा रहे हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि यदि लोनिवि रास्ते की मरम्मत नहीं करता है और सरकार पहाड़ी के ट्रीटमेंट के लिए योजना तैयार नहीं करती है तो जनता को साथ लेकर आंदोलन किया जाएगा। लोनिवि डीडीहाट डिवीजन के अधिशासी अभियंता पीसी जोशी कहते हैं कि मजदूर लगाकर रास्ता ठीक किया जाएगा। पहाड़ी के ट्रीटमेंट का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन