फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The state sought to eliminate financial items

राज्य वित्त मद को समाप्त न करने की मांग

Fri, 25 Dec 2015 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नाचनी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला,नाचनी (पिथौरागढ़)। Updated Fri, 25 Dec 2015 09:50 PM IST
विज्ञापन

तल्ला जोहार के ग्राम प्रधानों ने नाचनी में बैठक कर राज्य वित्त मद को समाप्त न करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को फैक्स के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

विज्ञापन

प्रधानों ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत की पूर्व से चली आ रही छोटी परियोजनाओं की एक निधि थी। वित्त आयोग की निधि से यह काम होते थे। जिससे विकास कार्यों को मूर्त रूप दिया जाता था। इस निधि को समाप्त करने के बाद पंचायतों के विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन

बोरागांव के ग्राम प्रधान देवेद्र सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में तल्ला जोहार के ग्राम प्रधानों ने मुनस्यारी ब्लाक संगठन की निष्क्रियता को देखते हुए 2 जनवरी को अलग ग्राम प्रधान संगठन बनाने का निर्णय लिया है। जिसके लिए 50 ग्राम प्रधानों को सूचना दी गई है। बैठक में मल्ला भैंसकोट के ग्राम प्रधान जीवन सिंह शाही, होकरा के सुंदर सिंह, बाथीगांव के मनोहर बथ्याल, तल्ला भैंसकोट के मनोहर सिंह दशौनी, बरा के हर्ष सिंह, रिंगूनियां के केशर राम, राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, मोहन सिंह, दमयंती, चंद्रकला, मीना द्विवेदी समेत तमाम ग्राम प्रधान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed