फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The snow will take the satellite phone booths

बर्फबारी वाले मतदान केंद्रों में लगेंगे सेटेलाइट फोन

Mon, 16 Jan 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 16 Jan 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
 जिला प्रशासन चुनाव के समय कम्युनिकेशन प्लान पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। बर्फबारी की संभावना वाले 28 मतदान केंद्रों के लिए एक एक सेटेलाइट फोन सेट की मांग की गई है। यह मांग निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने नोडल अधिकारियों की बैठक में कहा कि जिन स्थानों पर किसी भी संचार कंपनी का नेटवर्क नहीं है वहां पर वायरलेस सेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशासन चुनाव के समय यातायात, संचार, बैरिकेडिंग पर खास ध्यान दे रहा है। मौसम खराब होने की स्थिति में यातायात और संचार सेवाओं को बहाल रखने की चुनौती खड़ी हो सकती है। इसलिए अभी से इस पर गौर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने को जिले के सभी 1111 आंगनबाड़ी केंद्रों में वोट कौतिक का आयोजन होगा। बाल विकास विभाग की कार्यक्रम अधिकारी को यह दायित्व सौंपा गया है। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के नाम मतदाता सूची में 17 जनवरी तक शामिल कर लिए जाएंगे। बैठक में उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, डीडीओ गोपाल गिरी, नोडल अधिकारी नरेश कुमार, बीपी कांडपाल, एमएस मर्तोलिया, पीसी जोशी समेत अन्य लोग थे।
विज्ञापन


धारचूला की संचार सेवा अभी खस्ताहाल
धारचूला। जिले की सबसे दुरूह धारचूला विधानसभा क्षेत्र की संचार सेवा खस्ताहाल है। धारचूला नगर में एकमात्र बीएसएनएल की सेवा है, लेकिन इसमें लगातार व्यवधान बना रहता है। चुनाव के समय धारचूला से जिला मुख्यालय और राज्य मुख्यालय तक बराबर संपर्क बनाए रखने की समस्या आ जाएगी। बीएसएनएल की लचर सेवाओं से परेशान धारचूला के लोग नेपाल की संचार कंपनियों के सिम उपयोग में लाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed