फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The school's annual sports start Mirthy

केंद्रीय विद्यालय मिर्थी के वार्षिक खेल शुरू

Sun, 23 Oct 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Sun, 23 Oct 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
The school's annual sports start Mirthy
खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन पर मार्चपास्ट करते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय विद्यालय मिर्थी की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। दो दिनों तक चलनी वाली इस खेलकूद प्रतियोगिता में एथलेटिक्स की सभी स्पर्धाएं होंगी। आईटीबीपी के परेड ग्राउंड में प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने भव्य मार्चपास्ट किया। प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन आईटीबीपी के द्वितीय कमान अधिकारी रतन सिंह सोनाल ने किया। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य ज्योतिर्मय जोशी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में जो भी खिलाड़ी बेहतरीन प्रदर्शन करेगा, उसका चयन केंद्रीय विद्यालय की स्टेट प्रतियोगिता के लिए होगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सभी सदनों द्वारा मार्च पास्ट निकालकर मुख्य अतिथि को सलामी दी गई।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि आईटीबीपी के सहायक सेनानी हेमंत शर्मा ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों से अनुशासित होकर खेलने की बात कही। इस दौरान खेल प्रशिक्षक नरेंद्र सिंह रौतेला, हयात सिंह खोलिया, डीडीहाट यूथ सोसाइटी के संजय पंत, ब्लॉक खेल समन्वयक किशोर साह आदि मौजूद थे। मुख्य स्पर्धाएं सोमवार से शुरू होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed