{"_id":"5846ec4e4f1c1b6576447c55","slug":"the-salary-of-28-thousand-dm-for-poor-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब बच्चों के लिए डीएम ने वेतन से दिए 28 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब बच्चों के लिए डीएम ने वेतन से दिए 28 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के डीएम डा. रंजीत सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने ठंड के मौसम में गरीब बच्चों की मदद के लिए एक अभिनव पहल शुरू की है। उन्होंने अपने वेतन से 28 हजार रुपए की राशि गरीब बच्चों को बनियान, कपड़े उपलब्ध कराने के लिए जारी कर दिए हैं। इसके अलावा गरीब बच्चों की मदद के लिए डीएम ने बैंक खाता भी खोल दिया है। कोई भी व्यक्ति इस खाते में आर्थिक सहायता दे सकता है। यह भी कहा गया है कि यदि कोई व्यक्ति गरीब बच्चों के लिए पुरानी या नई बनियान देना चाहे तो उसे डीएम कार्यालय में जमा करा सकता है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि जाड़े के मौसम में कोई भी गरीब और असहाय बच्चा सामग्री के अभाव में ठिठुरे नहीं। उन्होंने कहा कि जब इस पहल को खुद से शुरू करेंगे तो अन्य लोग भी इसमें साथ देने के लिए आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल में अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी, आम लोग कोई भी सहयोग दे सकता है। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद बैंक में इस तरह की मदद को जमा कराने के लिए खाता संख्या 50364789452 खोला गया है। इस खाते में जमा होने वाली राशि से गरीब बच्चों के लिए जाड़ों में उपयोग में आने वाली सामग्री खरीदी जाएगी। यह सामग्री बच्चों को तत्काल बांटी जाएगी।
विज्ञापन