फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The sacrifice of the Himveers will always be remembered: Ram Bharat

हमेशा रहेगा याद हिमवीरों का बलिदान : राम भरत

Fri, 24 Oct 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 24 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the Himveers will always be remembered: Ram Bharat
पिथौरागढ़ के जाजरदेवल में स्थापना दिवस पर हुई रस्साकसी प्रतियोगिता। संवाद
पिथौरागढ़। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 14वीं वाहिनी का स्थापना दिवस उत्साह से मनाया गया। वाहिनी के सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा ने कहा कि देश सेवा में सुरक्षा बल का बलिदान और समर्पण सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने शहीद और सेवानिवृत कार्मिकों के परिजनों के साथ हमेशा बने रहने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सेनानी राम भरत सिंह कुशवाहा ने 64वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि बल के जवान न केवल सीमाओं की रक्षा में बल्कि प्राकृतिक आपदाओं, नागरिक सहायता, आपदा प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोहण अभियानों में भी अपनी दक्षता और निष्ठा से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। इस दौरान उन्हाेंने सेवानिवृत कर्मियों और शहीदों के योगदान को याद किया। स्थापना दिवस पर परेड का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान कैंप परिसर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। रस्साकसी, जलेबी रेस, नींबू चम्मच रेस, म्यूजिकल चेयर रेस में जवानों और उनके परिजनों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विजेताओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर सहायक सेनानी आनंद दीक्षित, राजेंद्र प्रसाद, डॉ. हेमंत मित्तल, डॉ. केशव कुमार सहित अन्य अधिकारी और जवान शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed