{"_id":"69d5412b5ebad94c8304bffc","slug":"the-road-leading-to-the-anm-center-and-ayurvedic-hospital-is-in-a-bad-condition-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-140323-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एएनएम सेंटर और आयुर्वेदिक चिकित्सालय को जाने वाला मार्ग बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एएनएम सेंटर और आयुर्वेदिक चिकित्सालय को जाने वाला मार्ग बदहाल
Tue, 07 Apr 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट के ग्राम पंचायत चिटगाल गांव में विधायक निधि से मार्ग निर्माण किया गया था जो अब जर्जर हालत में है। ग्रामीणों ने अब इंटरलॉकिंग टाइल्स युक्त मार्ग बनाने की मांग उठाई है।
एएनएम केंद्र और प्राथमिक आयुर्वेदिक चिकित्सालय तक जाने में मरीजों, गर्भवतियों और बुजुर्गों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तीन किलोमीटर दूर से तल्ला कांडा, मल्ला काडा, साना, नई बस्ती के लगभग 300 ग्रामीण पहुंचते हैं। इंटरलॉकिंग रास्ता बनने से जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ को जाने वाली कांडा-धुरोली सड़क तक पहुंचने में चिटगालगांव, भाटीगांव, कन्युरीगांव, तरखेत, आंकड़ाखान, भेंटगड़ा गांवों के लोगों को इससे काफी फायदा होगा।
वहीं ग्राम पंचायत सौगांव को भी इंटरलॉकिंग मार्ग बनने से चिकित्सालय व जिला मुख्यालय जाने में सुविधा होगी। गांव की करीब 600 की आबादी को इससे सुविधा होगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए जल्द से जल्द तीन किलोमीटर इंटरलॉकिंग कार्य स्वीकृत करने की मांग की है।