फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The radiologist did not reach the hospital even after the leave was over.

Pithoragarh News: अवकाश खत्म होने के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचे रेडियोलॉजिस्ट

Tue, 24 Feb 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 24 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The radiologist did not reach the hospital even after the leave was over.
जिला अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड का कक्ष। संवाद
पिथौरागढ़। अवकाश खत्म होने के दूसरे दिन भी रेडियोलॉजिस्ट जिला अस्पताल नहीं पहुंच सके। ऐसे में मरीज और गर्भवतियों को लगातार दो दिन से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी रेडियोलॉजिस्ट का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। कई मरीजों और गर्भवतियों ने निजी क्लीनिकों में जांच कराई तो कई मरीज बिना जांच कराए ही लौट गए।
विज्ञापन

धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, बेड़ीनाग सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे मरीजों और गर्भवतियों को होटल या रिश्तेदारों के यहां ठहरना पड़ा। दरअसल जिला अस्पताल में तैनात एक मात्र रेडियोलॉजिस्ट पिछले सोमवार से एक सप्ताह के लिए अवकाश पर थे। बीते सोमवार को उन्हें अस्पताल पहुंचना था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक उनका वाहन खराब होने से वह मंगलवार को भी अस्पताल नहीं पहुंच सके। पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने कहा कि बुधवार से नियमित अल्ट्रासाउंड होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed