{"_id":"581a201c4f1c1bad31436e11","slug":"the-program-concluded-with-respect-heroines","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरांगनाओं के सम्मान के साथ कार्यक्रम संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरांगनाओं के सम्मान के साथ कार्यक्रम संपन्न
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
वीरांगनाओं का सम्मान करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की कुमाऊं स्काउट्स के 35वें स्थापना दिवस के कार्यक्रम वीरांगनाओं के सम्मान के साथ संपन्न हो गए। समापन मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। खेलों की गतिविधियां आयोजित की गई। कर्नल सुनील कटारिया और मधु कटारिया ने कार्यक्रम का समापन किया।
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर मेले का आयोजन भी हुआ। मेले में तमाम तरह की खेल गतिविधियां हुई। स्थानीय नागरिकों को भी मेले में आमंत्रित किया गया था और उनको खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका दिया गया। कमांडिंग आफीसर ललित मोहन मिश्रा ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि कुमाऊं स्काउट्स ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा के लिए बड़ा काम किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कुमाऊं के सैनिकों ने देश की सुरक्षा में अपना अमूल्य योगदान दिया है, इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सेना के अधिकारियों और जवानों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। 35 वर्ष पहले कुमाऊं रेजीमेंट ने कुमाऊं स्काउट्स की स्थापना की थी। इसकी एक यूनिट धारचूला में कार्यरत है।
विज्ञापन