{"_id":"5ef86c028ebc3e42e57b6f30","slug":"the-pickup-near-the-ghat-engulfs-the-river-the-driver-dies-two-people-injured116","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाट के समीप पिकप नदी में समाई, चालक की मौत, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाट के समीप पिकप नदी में समाई, चालक की मौत, दो लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। हल्द्वानी से पिथौरागढ़ की ओर आ रही पिकप घाट क्षेत्र के बौतड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पिथौरागढ़ निवासी पिकप चालक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
रविवार सुबह लगभग पांच बजे हल्द्वानी से आ रही पिकप संख्या यूके 05टीए 5050 बौतड़ी के समीप अनियंत्रित होकर सरयू नदी में समा गई। इस दुर्घटना में पिथौरागढ़ के लिंठ्यूड़ा निवासी चालक विकास कुमार पुत्र प्रकाश कुमार की मौत हो गई। जबकि सुनील कुमार और दीपक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में पिकप में लदे 20 सूअरों में से आठ सूअर नदी के बहाव में बह गए, जबकि एक दर्जन घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसओ मनीष खत्री और एसआई हेमंत कठायत ने मौके पर पहुंचकर घायलों को खाई से निकालकर पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेजा। नदी किनारे घायल पड़े 12 सूअरों को भी रेस्क्यू कर निकाला गया। घायलों के रेस्क्यू में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, उपाध्यक्ष कोमल मेहता, सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा के प्रतिनिधि ने सहयोग दिया। दुर्घटना स्थल चंपावत जनपद में होने के कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट ले जाया गया। सीएचसी लोहाघाट में शव का पोस्टमार्टम डा.रविंद्र बोहरा ने किया।
विज्ञापन