{"_id":"5a26de884f1c1bce408bb3c7","slug":"the-people-s-enthusiasm-about-sandeep-and-pinki-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
संदीप और पिंकी फरार फिल्म के लिए बनाया गया परिवर्तन बैंक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘संदीप और पिंकी फरार’ फिल्म के कलाकारों ने मंगलवार को पूरे दिन आराम किया। रात में कुछ शॉट लेने के लिए मल्ल पैलेस का नाम परिवर्तन बैंक रखा गया है। वहां पर रात में कुछ शॉट लिए गए। कलाकार नगर से बाहर एक होटल में ठहरे हैं। फिल्म निर्माण करने वाली पूरी टीम भी विभिन्न होटलों में रुकी हुई है। फिल्म की शूटिंग को लेकर यहां के लोगों में इतना उत्साह है कि रोडवेज स्टेशन के पास स्थित मल्ल पैलेस के सामने शाम चार बजे से लोगों की भीड़ जुट गई थी। लोग दोनों कलाकारों की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
इधर, होटल एसोसिएशन ने फिल्म की शूटिंग के लिए टीम को पूरी मदद देने का फैसला लिया है। होटल एसोसिएशन के सचिव राकेश देवलाल ने बताया कि फिल्म की शूटिंग पिथौरागढ़ में होना गर्व की बात है। इससे यहां का पर्यटन और होटल व्यवसाय बढ़ेगा। साथ ही भविष्य में अन्य निर्माता एवं निर्देशक भी फिल्म बनाने के लिए यहां का रुख करेंगे। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि कलाकारों के साथ शालीनता का व्यवहार करें। फिल्म की कहानी के अनुसार हर दिन के लिए नए स्थान का चयन किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग अभी कम से कम 22 दिन तक चलेगी। अगले चरण में शूटिंग झूलाघाट में होगी।
नशेड़ी ने अभिनेता अर्जुन कपूर से कर दी बदतमीजी
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में बन रही फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में शूटिंग के दौरान सोमवार रात अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ एक व्यक्ति ने नशे की हालत में बदतमीजी कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसकी कार को भी सीज करते हुए उसका लाइसेंस रद करने के लिए एआरटीओ कार्यालय को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
बताया गया है कि सोमवार रात लिंक रोड के एक गारमेंट्स स्टोर में शूटिंग के दौरान अभिनेता अर्जुन कपूर वेनिटी वैन में आराम करने जा रहे थे। तभी चमोली निवासी कमल कुमार पुत्र रमेश राम अभिनेता अर्जुन कपूर से हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ा। अर्जुन कपूर ने कमल से जैसे ही हाथ मिलाया शराब के नशे में चूर कमल ने अभिनेता का हाथ मरोड़ लिया। पुलिस ने तुरंत कमल को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया। कोतवाल ध्यान सिंह ने बताया कि कमल कुमार की ऑल्टो कार (यूके 05 टीए 1962) को सीज कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अतिथि कलाकारों के साथ इस तरह की बदसलूकी करने पर शहर के लोगों ने निंदा की है।