{"_id":"683c86f7fddb9c20880a845d","slug":"the-people-of-khumati-protested-against-the-dilapidated-road-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-128577-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बदहाल सड़क के खिलाफ खुमती के लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बदहाल सड़क के खिलाफ खुमती के लोगों ने किया प्रदर्शन
Sun, 01 Jun 2025 10:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Jun 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
बदहाल सड़क के सुधार की मांग के लिए प्रदर्शन करते खुमती के ग्रामीण। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। कालिका-खुमती मोटर मार्ग की बदहाली से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने खुमती में शासन, प्रशासन और विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने सड़क का शीघ्र सुधार नहीं किए जाने पर कैलाश मानसरोवर यात्रा रोकने की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रशासक गोपाल सिंह ने कहा कि कालिका से खुमती सड़क पांच किलोमीटर तक दुर्घटना को निमंत्रण दे रही है। सड़क रोखड़ में तब्दील होने से आए दिन बाइक, स्कूटी सवार लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। स्थानीय लोगों को अपनी जान बचाने के लिए खुद गड्ढों को भरकर वाहन चलाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। राजू बिष्ट ने कहा कि मोटर मार्ग की हालत दयनीय हो चुकी है। ग्रामीणों की मांग पर कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। यदि उपेक्षा इसी तरह जारी रही तो ग्रामीणों को पांच वर्षों के बाद शुरु होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कहा कि अनदेखी किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
प्रदर्शन करने वालों में विमला देवी, धाना देवी, मीना देवी, मानमती देवी, जयंती देवी, भावना, बसंती, कलावती, गोपाल सिंह, राजू बिष्ट, देव राम, हर सिंह, हिमांशु, हर सिंह, खड़क सिंह, करन सिंह, विक्रम सिंह, राजेंद्र बिष्ट, ललित सिंह आदि मौजूद रहे।