फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The Ordeal of No Roads: Villagers Carry Elderly Man to Hospital by Tying a Sheet to a Pole

सड़क विहीनता का दंश : बुजुर्ग को डंडे में चादर बांधकर अस्पताल ले गए ग्रामीण

Sat, 22 Aug 2026 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 22 Aug 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The Ordeal of No Roads: Villagers Carry Elderly Man to Hospital by Tying a Sheet to a Pole
चंपावत। ग्राम पंचायत बकोड़ा के मोस्टा निवासी 80 वर्षीय चोटिल व्यक्ति को ग्रामीण डंडे में चादर से बांधकर 36 किमी दूर अस्पताल तक ले गए। पिछले पांच दिन से व्यक्ति चोटिल थे लेकिन मर्ज ठीक नहीं होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व ग्रामीण दीवान सिंह अपने खेतों में हल जोत रहे थे। इस दौरान अचानक उनके पैर में लकड़ी चुभ गई। सड़क नहीं होने के कारण घाव को घरेलू उपचार से ठीक करने का काम किया जबकि घाव ठीक नहीं हुआ तो उन्हें शनिवार को डंडे में बांधकर चार युवाओं ने सीम तक आठ किमी दूर पहुंचाया।
विज्ञापन

प्रधान रविंद्र सिंह रावत, प्रियांशु, केदार, जगदीश सिंह ने करीब तीन घंटे बाद सीम क्षेत्र तक पहुंचाया। यहां पर पूर्व से बुलाई गई टैक्सी के माध्यम से 28 किमी का सफर टनकपुर उप जिला अस्पताल तक ले गए। जहां बुजुर्ग का इलाज किया गया। सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीण बीमारों, घायलों को इसी तरह अस्पताल तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

प्रधान रविंद्र सिंह कहा कि आजादी के बाद से सड़क का इंतजार कर रहे हैं। सड़क नहीं होने के कारण बीमारों, चोटिलों, गर्भवतियों का इलाज कराना आसान नहीं होता है। गांव में युवा कम होने के कारण कई बार दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोस्टा के ग्रामीण जगदीश सिंह ने कहा कि सरकार और प्रशासन को मोस्टा-बकोड़ा सड़क निर्माण की प्रक्रिया को धरातल पर उतारने की कवायद तेज करनी चाहिए। अगर सड़क बन जाएगी तो गांव में रिवर्स पलायन की उम्मीद भी जग जाएगी।

पीएमजीएसवाई के ईई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंच से बकोड़ा तक मोटर मार्ग निर्माण के लिए पीएमजीएसवाई फोर में 1803 लाख का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। केंद्र पर इसकी प्रक्रिया गतिमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed