फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The name of the district's 46 medal boxers

बॉक्सरों ने किए 46 पदक जिले के नाम

Sat, 09 Jul 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 09 Jul 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
The name of the district's 46 medal boxers
पिथौरागढ़ स्टेडियम में सम्मानित किए गए बाक्सर - फोटो : अमर उजाला

खेल विभाग के तत्वावधान में 1 से 4 जुलाई तक पौड़ी गढ़वाल में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्तरीय मिनी और सब जूनियर बालक/बालिका वर्ग की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन किया और 46 पदक जिले के नाम किए। पिथौरागढ़ पहुंचने पर सभी पदक विजेताओं का स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम पिथौरागढ़ में जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन


पौड़ी गढ़वाल में हुई प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में शोभा कोहली, प्रियंका बिष्ट, कशिश, नाज फातिमा, रिया रणा, नेहा मेहता, गीतिका राठौर, नेहा कसन्याल और बालक वर्ग में सूरज चंद, मोहित महर, शैलेष महर, अतुल गोबाड़ी, कैलाश नगरकोटी, अमित बिष्ट, चंद्र प्रकाश, विजय मेहता, करन कोहली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। बालिका वर्ग में महिमा विश्वकर्मा, रीना दरियाल, ज्योति, कोमल और बालक वर्ग में भुवनेश्वर खत्री, विशाल भट्ट, अभिषेक राणा, भूपेंद्र सिंह, करन सामंत, जयराज सिंह, रवींद्र परिहार ने रजत पदक जीता। बालिका वर्ग में यज्ञा जोशी, दीक्षा लोहिया, कविता सामंत और बालक वर्ग में दीपक सिंह, भूपेंद्र देवलाल, अभिषेक राणा, प्रियांशु दयाल, भूपेंद्र गुरुरानी, चिराग धानिक, गोविंद सिंह, अंकित सिंह, विश्वास मेहरा, मोहित चंद, अमित चंद, अमन गढ़कोटी, विमल महर, गोविंद भंडारी, हर्षवर्धन जोशी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में देवलथल के चंद्र प्रकाश को बेस्ट बॉक्सर और बेस्ट लूजर का खिताब जयराज सिंह को दिया गया। स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में जिला क्रीड़ाधिकारी विनोद सिंह वल्दिया, कै. धरम चंद, कृष्णा सिंह महर, भाष्कर चंद्र भट्ट, साईं प्रशिक्षक जनार्दन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, सतीश पुनेडा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed