{"_id":"56fab2354f1c1bc84ff001b2","slug":"the-main-post-office-down-the-server-work-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य डाकघर का सर्वर खराब, काम अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य डाकघर का सर्वर खराब, काम अटके
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 29 Mar 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
सर्वर खराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य डाकघर का सर्वर खराब होने से जमा, निकासी, बचत पत्र बनाने जैसे काम अटक गए हैं। काम के लिए पोस्टआफिस जा रहे लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में टैक्स बचाने के लिए लोग सेविंग करते हैं। इसके लिए बचत पत्रों का सहारा सबसे आसान होता है, लेकिन पिछले तीन दिन से डाकघर में यह काम बाधित हो रहे हैं। एजेंटों की ओर से एकत्र की गई धनराशि भी जमा नहीं हो पा रही है। बताया गया कि बीच-बीच में सर्वर काम तो कर रहा है, लेकिन थोड़ी देर में फिर ठप हो जाता है।
विज्ञापन
डाक अधीक्षक जीसी भट्ट ने बताया कि डाक विभाग के सर्वर का नियंत्रण बंगलूरू से होता है। ऐसी दिक्कत अन्य स्थानों पर भी आई है। उन्होंने कहा कि अब बैंक में सारा काम इंटरनेट से होता है। इस कारण यदि सर्वर डाउन हो या फिर ठप हो जाए तो काम में बाधा पहुंचती है। उन्होंने बताया कि सर्वर में खराबी के कारण आ रही दिक्कत की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन