फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The liquor market will not open in the market

थल बाजार में नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान

Wed, 12 Apr 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, थल/बेड़ीनाग Updated Wed, 12 Apr 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
The liquor market will not open in the market
थल में शराब की दुकान के विरोध में धरना देती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

थल बाजार के किसी भी हिस्से में शराब की दुकान नहीं खुलने देने के लिए अडिग महिलाओं का धरना जारी है। महिलाओं ने प्रशासन से कहा कि वह इस बात का लिखित में आश्वासन दे कि बाजार में शराब की दुकान नहीं खुलेगी। उसके बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। उधर, बेड़ीनाग में महिलाओं के लगातार विरोध के चलते अब तक शराब की दुकान नहीं खुल पाई है। बेड़ीनाग में जहां पर भी दुकान खोलने का प्रयास हो रहा है, वहीं पर महिलाओं का आंदोलन शुरू हो रहा है। फिलहाल शराब ठेकेदार ने शराब की दुकान के लिए जगह की तलाश करना छोड़ दिया है।

विज्ञापन


थल में महिलाओं का कहना है कि बाजार में शराब की दुकान नहीं खुलनी चाहिए। अब जब नेशनल हाइवे से शराब की दुकान हट ही चुकी है तो इसे कहीं दूर खोला जाए, ताकि बाजार में इस बुराई का असर कम से कम हो। थल के धार्मिक महत्व को देखते हुए महिलाएं शराब की दुकान का विरोध कर रही हैं। महिलाओं ने बुधवार को भी धरना दिया। धरने पर सुंदरी वर्मा, कमला वर्मा, जानकी देवी, राखी देवी, मनोरमा देवी, दीपा देवी, पार्वती देवी, हीरा देवी, वंदना देवी, बसंती देवी आदि बैठीं। महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक प्रशासन इस बात का लिखित आश्वासन नहीं देता कि बाजार में शराब की दुकान नहीं खुलेगी।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में हर इलाके में शराब की दुकान का विरोध होने से शराब ठेकेदार को अब तक दुकान खोलने की जगह नहीं मिल पाई है। सभी इलाकों में महिलाएं इसी इंतजार में हैं कि यदि उनके क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने का प्रयास होता है तो विरोध शुरू करेंगे। एक-दो दिन से ठेकेदार ने यह प्रयास छोड़ दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed