फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The leaders of 16 years accounted demands

नेताओं से इस बार 16 साल का हिसाब मांगें

Fri, 21 Oct 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग/थल
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग/थल Updated Fri, 21 Oct 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
The leaders of 16 years accounted demands
थल में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते पद्मश्री डा. अनिल जोशी - फोटो : अमर उजाला

गांव बचाओ यात्रा के दौरान शुक्रवार को बेड़ीनाग और थल में हुई नुक्कड़ सभाओं में पद्मश्री डा. अनिल जोशी ने कहा कि जनता को इस बार नेताओं से 16 साल का हिसाब मांगना होगा। उन्होंने लोगों से विधानसभा चुनाव में मतदान के समय दलगत भावना और भाई-भतीजावाद से ऊपर उठने की अपील की।

विज्ञापन


बेड़ीनाग की जमीन में काबिज लोगों को अब तक मालिकाना हक नहीं मिलने पर डा. अनिल जोशी ने कहा कि एक तरफ सरकार नानीसार समेत अन्य स्थानों की जमीन पूंजीपतियों को सौंप रही है। दूसरी तरफ वह काबिज लोगों को जमीन का हक देने में कतरा रही है। बेड़ीनाग की चाय को खत्म करने में सरकार का ही हाथ है। नए भूमि बंदोबस्त और वन कानून से पहाड़ के गांवों की स्थिति ज्यादा गड़बड़ाई है। पहाड़ के लोगों के पास जमीन ही नहीं होगी तो वह अपनी सभ्यता और संस्कृति को भी नहीं बचा पाएंगे।
विज्ञापन


थल में हुई सभा में डा. जोशी ने कहा कि सरकार ने गांवों को बचाने और बसाने के लिए सिर्फ नारा दिया।  कोई ऐसी योजना तैयार नहीं की, जिससे लोग गांवों को लौट सकें। सरकार अपने संस्थानों को खोलने के लिए लोगों की नाप जमीन मांगती आई है। यह अन्याय है। यदि कहीं स्कूल, अस्पताल खुलता है तो सरकार अपनी जमीन इनके लिए क्यों नहीं देती। वन्य जीवों से फसलों को नुकसान हो रहा है। सरकार बताए कि जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए क्या किया। लोगों से अपील की कि वह इस बार के विधानसभा चुनाव के समय यही सवाल राजनीतिक दलों से करें और पूछें कि राज्य गठन के 16 साल में पहाड़ को बचाने के लिए क्या कदम उठाए। इस दौरान ईश्वर जोशी, द्वारिका सेमवाल, डा. हिमानी पुरोहित, सतेंद्र, अनीता, शालिनी, प्रमोद, विकास आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज पिथौरागढ़ पहुंचेगी यात्रा
पिथौरागढ़। गांव बचाओ यात्रा शनिवार को पिथौरागढ़ नगर में पहुंचेगी। सभा से पहले नगर में जुलूस निकाला जाएगा। यात्रा के साथ चल रहे ईश्वर जोशी ने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए यह यात्रा की जा रही है। इसका लोगों पर असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांव बचाओ यात्रा की सभा में आसपास के गांव के लोग भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed