{"_id":"5da0c10f8ebc3e93dc480561","slug":"the-kazakh-soldiers-learned-the-tricks-to-defeat-the-enemy-pithoragarh-news-hld3600480150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कजाक सैनिकों ने सीखे दुश्मन को ढेर करने के गुर, आज से 48 घंटे तक कड़ा अभ्यास करेंगे जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कजाक सैनिकों ने सीखे दुश्मन को ढेर करने के गुर, आज से 48 घंटे तक कड़ा अभ्यास करेंगे जवान
Fri, 11 Oct 2019 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ सैन्य क्षेत्र में संयुक्त युद्धाभ्यास करते सैनिक।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-कजाकस्तान के सैनिकों के संयुक्त युद्धाभ्यास काजिंद के नौवें दिन कजाक सैनिकों को जंगल में छिपे आतंकियों को ढेर करने के गुर सिखाए गए। शनिवार (आज) से दोनों देशों के सैनिकों को 48 घंटे का कड़ा अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें जंगल में बनाए दुश्मन के कैंपों को ध्वस्त करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को कजाक सैनिकों को फायरिंग के गुर सिखाए गए। उन्हें आतंकी और उनके ठिकानों को नष्ट करने का अभ्यास कराया गया। शनिवार से दोनों देशों के 30-30 सैनिकों की संयुक्त टोलियां बनाकर 48 घंटे का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए मूनाकोट और गढ़वाल रेंज में टारगेट बनाए गए हैं। साथ ही जंगलों में बेस कैंप स्थापित किए हैं। दोनों देशों के सैनिक संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करेंगे। सैनिकों को घात लगाकर दुश्मनों को ढेर करने के गुर भी सिखाए जाएंगे। सैनिकों को बताया जाएगा कि विषम भोगौलिक परिस्थिति में जंगल में रहकर खुद को सुरक्षित रखते हुए कैसे आतंकी घटनाओं से निपटा जा सकता है।
विज्ञापन