{"_id":"6889a6fc00c0422a780b462f","slug":"the-husband-killed-his-wife-with-a-sharp-weapon-in-kandi-village-jhulaghat-pithoragarh-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेता, हत्यारा गिरफ्तार; चरस पीने का आदी था आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh Crime: पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेता, हत्यारा गिरफ्तार; चरस पीने का आदी था आरोपी
Wed, 30 Jul 2025 10:31 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 30 Jul 2025 10:31 AM IST
सार
पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट के कानड़ी गांव में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मृतका कमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल सीमा से सटे झूलाघाट के कानड़ी गांव में पति ने धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी। हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
कानडी गांव में मंगलवार रात को 37 वर्षीय गंभीर चंद ( गणेश चंद) पुत्र स्व. टेक बहादुर चंद ने किसी बात पर कहासुनी हो जाने पर अपनी पत्नी 25 वर्षीय कमला चंद पुत्री प्रमोद चंद नेपाल बैतड़ी दशरथ चंद नगर पालिका वार्ड नंबर 4 जरगौं के गले में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। पत्नी कमला चंद के गले में वार करने के बाद गणेश चंद अपने दो साल के बेटे को लेकर पड़ोस के ललित चंद के घर पहुंच गया। गणेश चंद को खून से सना देखकर उनके हाथ पांव फूल गये। उन्होंने गणेश चंद के घर में जाकर देखा तो खून से लथपथ कमला चंद दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन
कुछ समय से दंपतियों में था मनमुटाव
ग्रामीणों व मृतका कमला चंद के मायके वाले परिजन एवं उसके नजदीकी चाचा नेपाल दशरथ चंद नगर पालिका वाड नं 4 जरगौं निवासी भानी चंद ने बताया कि मृतका कमला चंद के पति से मनमुटाव के चलते 5 माह अपने मायके जरगौं में रह रही थी लेकिन उसके ससुराल वालों के द्वारा कमला चंद के पिता प्रमोद चंद को विश्वास में लेने के बाद प्रमोद चंद ने अपनी बेटी को पुनः कानडी अपने ससुराल भेजा था।
विज्ञापन
नशे का आदी था पत्नी का हत्यारा
कमला के मायके पक्ष वालों का कहना है कि हत्यारा गणेश चंद चरस पीने का आदी था। उन्होंने बताया कि कमला ने उन्हें पहले बताया था कि उसके पति गणेश का चरस पीने के बाद दिमाग काम नहीं करता है। मृतका का दो वर्षीय बेटा है।
झूलाघाट थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र बिष्ट ने बताया कि हत्यारा गणेश चंद गिरफ्तार किया जा चुका है। खबर लिखे जाने तक पिथौरागढ़ से फौरेंसिक टीम मृतका की लाश के पास पहुंच गई है। हत्यारा गणेश चंद झूलाघाट गैस एजेंसी के गोडाउन में कार्यरत है। मृतका के मायके वाले नेपाल जरगौं व भारत से उसके चाचा कानडी की ओर रवाना हो गये हैं।