{"_id":"5d4484a88ebc3e6cc60b42f2","slug":"the-hunger-strike-for-appointment-of-teachers-for-the-second-day-pithoragarh-news-hld3513961135","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की मांग को लेकर सैंणराथी में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की मांग को लेकर सैंणराथी में आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
सैंणराथी में अनशन में बैठे ग्रामीण। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
सैंणराथी इंटर कॉलेज में शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर तीन गांवों के ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में अभिभावकों और विद्यार्थियों ने जुलूस निकालकर शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आमरण अनशन में 9 लोग बैठे हैं। एक बुजुर्ग और एक युवा अनशनकारी के स्वास्थ्य में गिरावट आ गई है।
आमरण अनशन के दूसरे दिन शुक्रवार को अनशन स्थल पर सुबह से ही लोग जुटने लेग। अभिभावकों के साथ ही विद्यार्थियों ने गांव में जुलूस निकालकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि 113 छात्र संख्या वाले विद्यालय में एक भी प्रवक्ता की तैनाती नहीं की गई है। एलटी के चार शिक्षक इंटर की कक्षाओं का भी संचालन कर रहे हैं। सरकार और शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो गया है। लोगों ने एक स्वर से कहा कि शिक्षकों की तैनाती होने तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
आमरण अनशन में संघर्ष समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह, 89 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र सिंह, हीरा सिंह, दुर्गा सिंह, धन सिंह, कुंवर राम, प्रह्लाद राम, धरम सिंह, पूरन सिंह बैठे हैं। 89 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र सिंह और युवा अनशनकारी धन सिंह के स्वास्थ्य में शुक्रवार को गिरावट आ गई है। जुलूस में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण महर, पूर्व प्रधान नेत्र सिंह, जगदीश सिंह, नरेंद्र सिंह, परुली देवी, नंदी देवी, उदिमा देवी, भावना देवी, लछिमा देवी, पार्वती देवी, मोहनी देवी, मंजू मेहता के साथ ही विद्यार्थी शामिल थे।