फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The health of runners will be taken care of in the ultra marathon

Uttarakhand: गुंजी से ज्योलिंगकांग तक तैनात रहेंगी 10 एंबुलेंस, अल्ट्रा मैराथन में रखा जाएगा धावकों का ध्यान

Mon, 27 Oct 2025 05:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:13 PM IST
सार

सोमवार को डीएम ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आदि कैलाश क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन का आयोजन ऐतिहासिक होगा। इससे इस क्षेत्र को विश्व भर में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि मैराथन की सभी तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं। 

विज्ञापन
The health of runners will be taken care of in the ultra marathon
डीएम आशीष भटगांई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

आदि कैलाश क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन (दो नवंबर) के दौरान गुंजी से ज्योलिंगकांग तक 10 एंबुलेंस तैनात रहेंगी। धावकों के स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात रहेंगे। यदि धावकों को कोई समस्या हुई तो इन्हें हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू करने की व्यवस्था भी की जा रही है। डीएम आशीष भटगांई ने अल्ट्रा मैराथन की तैयारियों की जानकारी देते हुए यह बात कही।

सोमवार को डीएम ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता में कहा कि आदि कैलाश क्षेत्र में अल्ट्रा मैराथन का आयोजन ऐतिहासिक होगा। इससे इस क्षेत्र को विश्व भर में नई पहचान मिलेगी। उन्होंने बताया कि मैराथन की सभी तैयारियां पूरी कर लीं गई हैं। मैराथन में देश के विभिन्न हिस्सों के 800 धावक प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन

डीएम ने बताया कि उच्च हिमालयी क्षेत्र आदि कैलाश में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच मैराथन में भाग लेने वाले धावकों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इनके स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से तैयारियां की गई हैं। मैराथन रूट पर गुंजी से ज्योलिंगकांग तक जगह-जगह 10 एंबुलेंस और विशेषज्ञों सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। यदि किसी भी धावक का स्वास्थ्य बिगड़ा तो उसे रेस्क्यू करने के लिए हेलिकॉप्टर भी तैनात रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

होम स्टे में रहेंगे धावक
डीएम ने बताया कि धावकों के ठहरने की व्यवस्था होम स्टे में होगी। आईटीबीपी और सेना ने भी अपने कैंपों में धावकों को ठहराने की व्यवस्था की है। डीएम ने बताया कि धावकों का गहनता से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा जिसमें फिट धावकों को ही प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed