फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The forests of Bangapani area have been burning for a week

Pithoragarh News: सप्ताह भर से धधक रहे बंगापानी क्षेत्र के जंगल

Sun, 27 Apr 2025 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 27 Apr 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The forests of Bangapani area have been burning for a week
पिथौरागढ़ जिले के थल क्षेत्र के जंगलों में लगी आग बुझाते वन कर्मी। संवाद
बंगापानी/थल (पिथौरागढ़)। बंगापानी क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही धामी गांव, मदरमा और घनधुरा के जंगल धधक रहे हैं। इससे बहुमूल्य वन संपदा को काफी नुकसान पहुंच रहा है। आग से पूरे क्षेत्र में धुआं और राख फैल रही है। इससे लोगों को आंखों और गले में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अराजक तत्वों ने कई जगहों पर आग लगाई है। करीब एक सप्ताह से अधिक समय से जंगल धू-धू कर जल रहे हैं।
विज्ञापन

वनाग्नि से पशु-पक्षियों के जीवन पर भी संकट मंडरा रहा है। साथ ही जैव विविधता को भी गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। वन विभाग ने यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया तो जंगलों को काफी नुकसान हो सकता है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से शीघ्र आग पर काबू पाने और अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इधर, आमथल के वन पंचायत में शनिवार शाम करीब छह बजे लगी आग ने विकराल रूप ले लिया। आग तेजी से फैलती हुई आमथल वन रेंज से कालीनाग और अस्याली रेंज की ओर पहुंच गई। भीषण आग से जंगल को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती शाम आग आमथल सड़क से शुरू हुई और वन पंचायत को अपनी चपेट में लेने के साथ ही चारों ओर फैल गई। लेजम और कौली गांव की घास को खाक करती हुए आग रात करीब 10 बजे तक अस्याली और कालीनाग वन रेंज तक फैल गई। रविवार सुबह तक जंगलों से आग की लपटें उठती रहीं। जंगलों में भीषण आग के धुएं से थल क्षेत्र में धूप तक नसीब नहीं हुई। धुएं के दुष्प्रभाव से लोगों को गले में खराश की शिकायत रही। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है।
वहीं, पांखू के तोक लेग वन पंचायत में आग लगने की सूचना मिलने पर वहां वन विभाग के दो फायर वाचर और दो आरक्षी मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग से करीब 1.5 हेक्टेयर जंगल को नुकसान पहुंचने का अनुमान है।



कोयाटी, डेंसली और झूमाधुरी के जंगलों में लगी आग

लोहाघाट (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आग लगने से कोयाटी, डेंसली और पाटन पाटनी गांव के झुमाधुरी के जंगल में बड़ी संख्या में वन संपदा जलकर नष्ट हो गई है। रविवार सुबह करीब पांच बजे आग की शुरुआत कुछ स्थानों से हुई थी। धीरे-धीरे यह जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। जंगलों में आग जब गांव की ओर बढ़ने लगी तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर टीम में राजेश खर्कवाल, राजेश कार्की ,नारायण बोरा, नीलम राणा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed