फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The fate of 1371 candidates will be sealed in the ballot box today.

Pithoragarh News: 1371 प्रत्याशियों का भाग्य आज बैलेट बॉक्स में होगा कैद

Wed, 23 Jul 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 23 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The fate of 1371 candidates will be sealed in the ballot box today.
पिथौरागढ़। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मैदान में उतरे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज बैलेट बॉक्स में कैद हो जाएगा। पहले चरण में कनालीछीना, डीडीहाट, मुनस्यारी और धारचूला ब्लॉक में गांव की सरकार चुनने के लिए वोट पड़ेंगे। चारों विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मैदान में डटे 1371 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 1,58,403 मतदाता करेंगे। इसका परिणाम 31 जुलाई को आएगा। मतदान का समय नजदीक आते ही प्रत्याशियों की धड़कन तेज हो गई है।
विज्ञापन

सीमांत जिले के आठ विकासखंडों में 24 और 28 जुलाई को दो चरणों में चुनाव होने हैं। बृहस्पतिवार को कनालीछीना, डीडीहाट, धारचूला और मुनस्यारी ब्लॉक में मतदान होगा। इन विकासखंडों की 319 में से 318 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य बनने के लिए 129 और प्रधान बनने के लिए 773 प्रत्याशी मैदान में हैं। 133 क्षेत्र पंचायत सीट पर 412 जबकि 14 जिला पंचायत सीट पर 57 प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है। संवाद
विज्ञापन


खेतार कन्याल में नहीं होगा चुनाव, मिला नहीं योग्य प्रत्याशी
पूरे जिले में सिर्फ डीडीहाट विकासखंड की एकमात्र ग्राम पंचायत खेतार कन्याल के मतदाता अपना मुखिया चुनने के लिए वोट नहीं दें सकेंगे। इस ग्राम पंचायत में प्रधान नहीं चुना जाएगा और यहां गांव की सरकार नहीं बनेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां प्रधान का पद अनुसूचित जनजाति की महिला के लिए आरक्षित है। यहां रहने वाले वनराजियों को ही अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्राप्त है। किसी भी वनराजि महिला के आठवीं पास न होने से यहां प्रधान पद के लिए नामांकन नहीं हो सका। ऐसे में यहां प्रधान चुनने के लिए वोट नहीं पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

44 गांवों में प्रधान तो आठ सीटों पर बीडीसी सदस्य के लिए नहीं होगा मतदान

पिथौरागढ़। चारों विकासखंडों के 318 ग्राम पंचायतों में से 44 और 225 क्षेत्र पंचायत सीटों में से आठ पर चुनाव नहीं होगा। इन सीटों पर डटे एकल प्रत्याशी की जीत पहले ही तय हो चुकी है। मुनस्यारी में 94 ग्राम पंचायतों में एकल नामांकन होने से सबसे अधिक 18 प्रधान निर्विरोध चुने जाएंगे। कनालीछीना में 92 में आठ, डीडीहाट में 71 में 12, धारचूला में 62 में छह ग्राम पंचायतों में मुखिया का निर्विरोध निर्वाचन होगा। डीडीहाट में 27 में से छह, धारचूला में 40 में से एक, मुनस्यारी में 33 में से एक सीट पर क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन तय है। कनालीछीना विकासखंड की 33 सीटों में किसी में भी क्षेत्र पंचायत सदस्य का निर्विरोध निर्वाचन नहीं होगा।


667 महिलाएं चुनाव मैदान में ठोक रही हैं ताल
पिथौरागढ़। चारों विकासखंडों में होने वाले पंचायत चुनाव में महिलाओं ने ताल ठोककर लोकतंत्र के साथ महिला सशक्तीकरण को सार्थक करने का काम किया है। इन चारों विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 1371 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से ग्राम प्रधान पद पर 409, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 225 और जिला पंचायत सदस्य पद पर 33 महिला प्रत्याशी भाग्य आजमा रही हैं।



चारों विकासखंडों में मतदाता

विकासखंड महिला पुरुष कुल



धारचूला 25489 25871 51360

डीडीहाट 14795 15569 30364



कनालीछीना 18849 19333 38182

मुनस्यारी 18850 19647 38497
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed